एंटोन बार्बर (इंस्टाग्राम - antonbarber01)
FIFA 2022 Final: कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी जीत ली है. लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना 36 साल बाद पूरा हो गया. अर्जेंटीना को जमकर सोशल मीडिया पर बधाइयाँ मिल रही हैं. अर्जेंटीना की जीत के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स के सिर पर नाई अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का हेयर टैटू बनाते हुए देखा जा रहा है.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाई जिसका नाम एंटोन बार्बर (Anton Barber) और वह वेनेजुएला का रहने वाला है. इनकी दुकान डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सेंटो डोमिंगो में है. एंटोन अपनी इसी तरह की कलाकारी के लिए प्रसिद्ध हैं. इस बार एंटोन ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Argentine footballer Lionel Messi) का हेयर टैटू एक फैन के सिर के पीछे की तरफ बनाया है. मशहूर हस्तियों के ‘हेयर टैटू’ बनाकर एंटोन बार्बर ने दुनिया में नाम कमाया है. अर्जेंटीना की जीत के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Lionel Messi Records: मेसी के कदमों में पूरी दुनिया, सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बनाए कई धाकड़ रिकॉर्ड
ये वीडियो शेयर करते हुए उद्योगपति आनंद महिंदा मे लिखा है कि यह चार साल पुराना वीडियो है, पिछले साल जब वर्ल्ड कप हुआ था. सबसे पसंदीदा मेसी ही हैं. आपको बता दे कि बार्बर एंटोन का यह वीडियो कई साल पुराना है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Anton Barber Instagram) पर शेयर किया था. अर्जेंटीना की जीत के बाद यह वीडियो तेजी से फिर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा शेयर किया गया है. एक तरफ अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप जीतने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ एंटोन बार्बर की तारीफ हो रही है. मेसी साउथ अमेरिका के रहने वाले हैं. 6 साल की उम्र में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था और नाम करना शुरू कर दिया था.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…