यूटिलिटी

Indian Railway: ट्रेन में सफर करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है जेल

Indian Railway:  भारत में अधिकतर लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) से सफर करना ही पसंद करते हैं. यह सुरक्षित होने के साथ ही साथ काफ़ी आरामदायक भी होता है. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ने रेलवे कुछ नियम बनाए हैं. इससे यात्रियों की ट्रैवल को आरामदायक बनाने का प्रयास किया जाता है. इन दिनो भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है. ऐसे में कोहरे के कारण बहुत सी ट्रेन काफी लेट चलती हैं. ऐसे में रेलवे ने इसके लिए कुछ नियम बनाए हैं जिसके जरिए यात्रियों को किसी दिक्कत का सामना ना करना हो. तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में पूरी डिटेल…

रेलवे लोगों को अक्सर यह अलर्ट जारी करता रहता है कि वह बेवजह चेन पुलिंग न करें. बिना वजह ट्रेन रोकना एक कानूनी अपराध है. ट्रेन में लगा अलार्म आपातकाल स्थिति के लिए लगा होता है. इसके इमरजेंसी की स्थिति जैसे आग लगने पर, किसी बच्चे के स्टेशन पर छूट जाने पर, डकैती की स्थिति आदि में ही चेन को खींचा जाता है.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे से जुड़े ये पांच नियम जान लीजिए, सफर होगा और भी आसान

किसी ठोस वजह से अगर किसी यात्री ने चेन पुलिंग की है तो यह दंडनीय अपराध नहीं है, लेकिन अगर वह बेवजह ऐसे करते पकड़ा जाता है तो उसे सजा हो सकती है भारतीय रेलवे एक्ट 1989 के धारा 141 के तहत अगर कोई व्यक्ति बेवजह चेन पुलिंग करते पकड़ा जाता है तो उसे जुर्माना और जेल दोनों की सजा हो सकती है ऐसे लोगों को कुल 1,000 रुपये का जुर्माना या 1 साल का कारावास हो सकता है. ऐसे में बिना किसी वजह चेन पुलिंग करने से बचें.

ट्रेन में सोने को लेकर नियम

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कोई भी या​त्री कम से कम रात में 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक आराम से सो सकता है. इसके लिए नीचे की बर्थ वाला यात्री, मिडिल और अपर बर्थ के यात्री को जाने के लिए भी बोल  सकता है. रात में सफर करने के दौरान यात्रियों के तेज आवाज में संगीत सुनने और जोर-जोर से बात करने पर भी रोक लगायी गयी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

11 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

13 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

39 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

52 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

2 hours ago