FIFA World Cup 2022 (Photo- Credit- FIFA)
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार यानी आज ग्रुप स्टेज के 4 अहम मुकाबले खेले जाएंगे. कतर में खेले जा रहे फुटबॉल के इस महाकुंभ में फैंस के लिए रोमांच और बढ़ने वाला है. क्योंकि अब टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है. कुछ टीमों की किस्मत पलटती दिखी तो कुछ ने शानदार कमबैक किया है. गुरुवार को होने वाले ये 4 मैच ग्रुप ई और ग्रुप एफ की टीम के होंगे. फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप एफ ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ बन गया है. टूर्नामेंट के 2018 सीजन से उपविजेता क्रोएशिया ने 2 मैचों से 4 अंक प्राप्त करने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि मोरक्को भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. बेल्जियम के नाम एक हार और एक जीत के साथ दो मैचों में केवल तीन अंक हैं. चौथे स्थान पर काबिज कनाडा पहले ही दो मैचों में एक भी अंक हासिल नहीं कर पाने के कारण बाहर हो गई है. ऐसे में इस ग्रुप में अपनी जगह बचाना बड़ी चुनौती बनी हुई है. ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 8 और 8.30 बजे शुरू होंगे.
फीफा वर्ल्ड कप में आज किसके बीच खेले जाएंगे मुकाबले?
क्रोएशिया vs बेल्जियम
मोरक्को vs कनाडा
स्पेन vs जापान
जर्मनी vs कोस्टारिका
जर्मनी के पास होगा आखिरी मौका
जर्मनी को अंतिम-16 में पहुंचने के लिए अब खेल के साथ साथ किस्मत की भी जरूरत होगी. दरअसल, चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम गुरुवार को फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-ई मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ मैदान में उतरेगी. जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा उसे ग्रुप के दूसरे मैच में जापान के खिलाफ स्पेन की जीत की दुआ करनी होगी.
ये भी पढ़ें: FIFA Diary: फुटबॉल के मैदान ही नहीं, प्यार में भी मिले हैं Neymar Jr को गहरे जख्म, कई बार टूटा दिल
बता दें कि ग्रुप चरण समाप्त होने वाला है और राउंड ऑफ़ 16 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ काफी तेज हो गई है. ग्रुप एफ (क्रोएशिया, मोरक्को, बेल्जियम और कनाडा) में काफी कड़ी टक्कर है. क्योंकि तीन टीमों के पास अगले दौर में जाने का अच्छा मौका है. अभी तक क्रोएशिया इस ग्रुप में शीर्ष पर है और कनाडा टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. और, ऐसे में अन्य दो टीमों- मोरक्को और बेल्जियम के पास क्वालीफाई करने के अच्छे मौके हैं. ये चारों टीमें गुरुवार को एक्शन में नजर आएंगी जो टूर्नामेंट में आगे उनकी किस्मत का फैसला करेंगी.
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…