Bharat Express DD Free Dish

FIFA World Cup 2026: भारत से 800 गुना छोटा देश, फिर भी किया कमाल; केप वर्डे ने पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026 में 5.3 लाख आबादी वाले केप वर्डे ने पहली बार नॉकआउट में जगह बनाई. अब राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना से होगी टक्कर.

FIFA World Cup 2026

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला. महज 5.3 लाख की आबादी वाले अफ्रीकी देश केप वर्डे (Cape Verde) ने अपने पहले ही फीफा विश्व कप में इतिहास रचते हुए नॉकआउट चरण (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली है.

ग्रुप एच के अपने आखिरी मुकाबले में केप वर्डे ने सऊदी अरब के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला. इस एक अंक के साथ टीम ने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया और अब 3 जुलाई को राउंड ऑफ 32 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेगी.

भारत से 2,790 गुना कम आबादी

केप वर्डे की इस उपलब्धि की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि उसकी आबादी सिर्फ 5.3 लाख है, जो भारत की करीब 1.48 अरब (148 करोड़) आबादी की तुलना में लगभग 2,790 गुना कम है.

इतना ही नहीं, केप वर्डे का कुल क्षेत्रफल केवल 4,033 वर्ग किलोमीटर है, जबकि भारत का क्षेत्रफल 32.9 लाख वर्ग किलोमीटर है. यानी क्षेत्रफल के लिहाज से भी यह भारत से करीब 815 गुना छोटा देश है. इसके बावजूद टीम ने विश्व फुटबॉल की बड़ी ताकतों को पीछे छोड़ते हुए नॉकआउट का टिकट हासिल कर लिया.

ग्रुप चरण में रहा शानदार प्रदर्शन

केप वर्डे ने पूरे ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं गंवाया. टीम ने तीन अंक हासिल किए और दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे तथा मेजबान सऊदी अरब को पीछे छोड़कर अगले दौर में प्रवेश किया. यह देश के फुटबॉल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

मैच में केप वर्डे का दबदबा

सऊदी अरब के खिलाफ मुकाबले में केप वर्डे ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. विली सेमेडो ने शुरुआती मिनटों में शानदार मौका बनाया, लेकिन सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने बेहतरीन बचाव किया. पहले हाफ के दौरान सऊदी अरब को बड़ा झटका लगा, जब डिफेंडरहसन अल तंबक्ती बिना किसी संपर्क के मैदान पर गिर पड़े और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा.

दूसरे हाफ में भी केप वर्डे ने लगातार दबाव बनाए रखा. लारोस डुआर्टे के दमदार शॉट को भी अल ओवैस ने शानदार सेव कर गोल में बदलने से रोक दिया. आखिरकार मैच 0-0 पर समाप्त हुआ और अंतिम सीटी बजते ही केप वर्डे के खिलाड़ी और प्रशंसक जश्न में डूब गए.


ये भी पढ़ें: ‘हमसे यहां चूक हुई…’ आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा!


अब अर्जेंटीना से होगी टक्कर

विश्व कप के पहले ही अभियान में नॉकआउट तक पहुंचने वाली केप वर्डे अब 3 जुलाई को लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना से भिड़ेगी. यह मुकाबला केप वर्डे के खेल इतिहास का सबसे बड़ा मैच माना जा रहा है. केप वर्डे अपने पहले विश्व कप में अपराजित रहते हुए नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली तीसरी अफ्रीकी टीम भी बन गई है, जिसने पूरे फुटबॉल जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest