पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड
Land Slide In Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में आए तूफान की वजह से हुए भूस्खलन ने भीषण तबाही मचाई है. अब तक इस लैंड स्लाइड में मरने वालों की संख्या 650 से ज्यादा हो गई है. संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूस्खलन में करीब एक हजार से ज्यादा घर दब गए. जिसमें रह रहे लोग भी मलबे में नीचे दबे हुए हैं. युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एंगा प्रांत के एक संसद सदस्य ऐमोस अकेम ने पीएनजी पोस्ट-कूरियर को बताया कि भूस्खलन में मैप मुरीताका ग्रामीण एलएलजी में 670 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस खौफनाक भारी भूस्खलन में 1,182 घर मलबे में दब गए हैं.
शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 3.00 बजे एक बड़े भूस्खलन ने पीएनजी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में तबाही मचा दी. जिसमें लगभग 100 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही थी, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 670 से अधिक हो गया है.
भूस्खलन से पोर्गेरा स्वर्ण खदान के पास एक हाईवे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसका संचालन बैरिक गोल्ड द्वारा बैरिक नियुगिनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाता है. यह चीन की जिजिन माइनिंग के साथ संयुक्त उद्यम है.
आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ के आसपास है. यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है. ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…