खेल

‘इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां हुई होंगी…’, कोच गौतम गंभीर ने सरेआम मानी अपनी गलती, रोहित-विराट संग रिश्तों पर दी सफाई!

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पहली बार विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले डेढ़ साल के दौरान उनसे कुछ गलतियां हुई होंगी और वह इन रिश्तों को बेहतर तरीके से संभाल नहीं पाए. हालांकि गंभीर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके हर फैसले के पीछे टीम के हित और सही नीयत ही रही.

सोमवार को कोलकाता में आयोजित रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव (Revsportz Conclave) में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक इंसान होने के नाते उनसे भी गलतियां हो सकती हैं, लेकिन वह हमेशा ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करते हैं.

इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां हुई होंगी- गंभीर

16 मार्च को कॉन्क्लेव में गौतम गंभीर ने कहा, ‘मैं इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की अनुमति होनी चाहिए. खिलाड़ियों को भी गलतियां करने का हक है, पिछले 18 महीनों में मुझसे भी गलतियां हुई होंगी और मैं इससे पीछे नहीं हटता. लेकिन मैं हमेशा एक बात मानता हूं कि सही नीयत से लिया गया गलत फैसला भी स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन गलत नीयत से लिया गया फैसला ड्रेसिंग रूम में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.’

गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘जब तक मैं अपने ड्रेसिंग रूम के सामने ईमानदारी से खड़ा होकर उनकी आंखों में देखकर बात कर सकता हूं, तब तक मुझे लगता है कि मैं अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रहा हूं.’

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत

भारतीय क्रिकेट में गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के कुछ ही महीनों के भीतर, टीम इंडिया के दो सबसे बड़े स्तंभों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. यह फैसला केवल एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि टीम के गिरते ग्राफ और भविष्य की तैयारी का परिणाम था.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border–Gavaskar Trophy 2024–25) में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद यह फैसला सामने आया. इस सीरीज में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी भारत को उम्मीदों के विपरीत नतीजे झेलने पड़े. लगातार मिले इन निराशाजनक परिणामों के बाद BCCI ने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की और आगे के लिए कुछ नए निर्देश लागू किए.


ये भी पढ़ें: IPL में बैन पर द हंड्रेड में मेहरबान? सनराइजर्स के पाकिस्तानी प्रेम पर गावस्कर ने उठाए सवाल!


वनडे में नजर आएंगे रो-को (Ro-Ko Playing World CUP 2026)

फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और दोनों का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप पर है. हालांकि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि विश्व कप की टीम में उनकी जगह अपने आप तय नहीं मानी जाएगी. चयन पूरी तरह खिलाड़ियों के मौजूदा प्रदर्शन और फॉर्म के आधार पर किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

3 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

4 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

4 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

5 hours ago