कला-साहित्य

ममता कालिया ने हिन्दी कथा और संस्मरण लेखन को नई दृष्टि दी है

Sahitya Akademi Award Mamta Kalia: हिन्दी की वरिष्ठ लेखक ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.

अशोक महेश्वरी ने कहा कि ममता कालिया का लेखन जीवन के साधारण दिखने वाले प्रसंगों में छिपे गहरे अर्थों को सामने लाने की क्षमता रखता है. वे ऐसी लेखक हैं जिनकी रचनाएं कई दशकों से पाठकों और साहित्यिक जगत को लगातार समृद्ध करती रही हैं. ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए उन्हें साहित्य अकादेमी पुरस्कार दिया जाना उनके दीर्घ और महत्वपूर्ण साहित्यिक योगदान का स्वाभाविक स्वीकार है.

उन्होंने कहा कि प्रकाशक और लेखक की यात्रा हमेशा साझी होती है. ‘जीते जी इलाहाबाद’ सहित ममता कालिया की अनेक महत्वपूर्ण कृतियाँ राजकमल प्रकाशन समूह से प्रकाशित हुई हैं और उनके साथ यह साहित्यिक रिश्ता लंबे समय से बना हुआ है. हमें यह संतोष और खुशी है कि उनकी लेखन-यात्रा के कई महत्वपूर्ण पड़ावों में राजकमल प्रकाशन समूह भी सहभागी रहा है.

‘जीते जी इलाहाबाद’ में ममता कालिया ने अपने अनुभवों, स्मृतियों और समय को जिस आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ दर्ज किया है, वह पाठकों को एक साथ निजी और सामाजिक जीवन की कई परतों से रू-ब-रू कराता है. इस कृति के लिए उन्हें साहित्य अकादेमी पुरस्कार दिया जाना प्रकाशक होने के नाते हमारे लिए भी अत्यन्त खुशी और गर्व का विषय है.

अशोक महेश्वरी ने कहा कि साहित्य अकादेमी द्वारा ममता कालिया को सम्मानित किया जाना हिन्दी साहित्य के लिए भी खुशी की बात है. इस निर्णय से साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित राजकमल के लेखकों की सूची में एक और महत्वपूर्ण नाम जुड़ा है और इसके लिए हम साहित्य अकादेमी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.

किताब के बारे में :

‘जीते जी इलाहाबाद’ ममता कालिया का एक महत्त्वपूर्ण संस्मरण है, जिसमें इलाहाबाद के उस जीवंत साहित्यिक संसार की झलक मिलती है, जिसने आधुनिक हिन्दी साहित्य को गहराई से प्रभावित किया. यह किताब किसी शहर का साधारण वर्णन नहीं करती, बल्कि स्मृतियों, लोगों और सांस्कृतिक अनुभवों के ज़रिए एक पूरे दौर को जीवित करती है.

ममता कालिया अपने निजी अनुभवों, मुलाकातों और प्रसंगों के सहारे उस इलाहाबाद को सामने लाती हैं जहाँ विश्वविद्यालय, कॉफी-हाउस, साहित्यिक गोष्ठियाँ और लेखक-मित्रताओं का एक विशिष्ट वातावरण था. किताब में शहर के साथ-साथ उन लेखकों, बुद्धिजीवियों और सांस्कृतिक हलचलों के शब्दचित्र भी मिलते हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की दिशा को आकार दिया.

अपनी सहज, आत्मीय और कभी-कभी हल्की व्यंग्यात्मक शैली में लिखी गई यह किताब दरअसल एक ऐसे शहर की स्मृति-यात्रा है, जो सिर्फ़ भौगोलिक जगह नहीं बल्कि हिन्दी के बौद्धिक और साहित्यिक जीवन का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है.

ममता कालिया का परिचय

ममता कालिया का जन्म 2 नवम्बर 1940 को वृन्दावन में हुआ. प्रारम्भिक और उच्च शिक्षा दिल्ली, मुम्बई, पुणे, नागपुर और इन्दौर जैसे विभिन्न शहरों में हुई. कहानी, उपन्यास, नाटक, निबन्ध, कविता और पत्रकारिता—लगभग सभी प्रमुख साहित्यिक विधाओं में उनकी सक्रिय उपस्थिति रही है. हिन्दी कथा साहित्य के परिदृश्य पर उनका हस्तक्षेप साठ के दशक के उत्तरार्ध से निरन्तर बना हुआ है.

वे महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय की त्रैमासिक अंग्रेज़ी पत्रिका ‘HINDI’ की सम्पादक भी रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव में अपनों ने ही घोंपा पीठ में खंजर! तेजस्वी का छलका दर्द, बोले- धोखा न मिलता तो जीत हमारी होती

संस्मरणात्मक कृति ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार सहित उन्हें अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं जिसमें व्यास सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, यशपाल स्मृति सम्मान, महादेवी स्मृति पुरस्कार, राममनोहर लोहिया सम्मान, कमलेश्वर स्मृति सम्मान, सावित्री बाई फुले स्मृति सम्मान, लमही सम्मान आदि प्रमुख हैं.

प्रकाशित कृतियाँ

उपन्यास : बेघर, नरक-दर-नरक, दौड़, दुक्खम सुक्खम, सपनों की होम डिलिवरी, कल्‍चर-वल्चर, सच्चा झूठ

कहानी-संग्रह : छुटकारा, उसका यौवन, मुखौटा, जाँच अभी जारी है, सीट नम्बर छह, निर्मोही, प्रतिदिन, थोड़ा-सा प्रगतिशील, एक अदद औरत, बोलनेवाली औरत, पच्‍चीस साल की लड़की, ख़ुशक़िस्‍मत, प्रतिनिधि कहानियाँ,
सम्पूर्ण कहानियाँ (अब तक की) (दो खंडों में)

कविता-संग्रह : A Tribute to Papa and other Poems, Poems ’78’, खाँटी घरेलू औरत, कितने प्रश्न करूँ, पचास कविताएँ

एकांकी-संग्रह : आप न बदलेंगे

संस्‍मरण : जीते जी इलाहाबाद, कल परसों के बरसों, सफ़र में हमसफ़र, कितने शहरों में कितनी बार, अन्‍दाज़-ए-बयाँ उर्फ़ रवि कथा

स्त्री-विमर्श : भविष्‍य का स्‍त्री-विमर्श, स्‍त्री-विमर्श का यथार्थ, स्‍त्री-विमर्श के तेवर

सम्‍पादन : महिला लेखन के सौ वर्ष

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

कोयला तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त! झारखंड की मगध-आम्रपाली खदानों में CISF का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक

Jharkhand News: झारखंड की सबसे बड़ी मगध और आम्रपाली खदानों समेत विभिन्न कोयला क्षेत्रों में…

16 minutes ago

नंदन यादव को मिली बैड टच की सजा, जमुई पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर?

Nandan Yadav police encounter in Jamui: बिहार के जमुई जिले में 10वीं की छात्रा के…

19 minutes ago

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’, बच्चों ने मॉर्निंग असेंबली में गाया Hanuman Ansh का गाना, देखें VIDEO

स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में सैकड़ों बच्चों ने हाथ जोड़कर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’…

24 minutes ago

सेलेब्स की फिटनेस का ये सीक्रेट हुआ वायरल! फैंस भी अपना रहे हैं ये आसान फिटनेस रूटीन

Celebrity Fitness Routine: सेलेब्रिटी फिटनेस रूटीन में नियमित वर्कआउट, वॉकिंग, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे…

32 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट से कर्नाटक को राहत, कावेरी जल विवाद पर सोसाइटी की याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में 70 टीएमसी पानी के पुनः आवंटन की…

42 minutes ago

‘वंदे मातरम नहीं गाया तो 3 साल की जेल?’ सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Supreme Court: SC ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान के समान कानूनी संरक्षण देने वाले…

44 minutes ago