Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/ Twitter
Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 मैच के दौरान आईपीएल 2023 में अपना तीसरा शतक जमाते हुए अपनी शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन जारी रखा. स्टार बल्लेबाज ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपना तीसरा शतक पूरा करने के लिए केवल 17 और गेंदें लीं. इस शतक के साथ ही वो विराट कोहली, डेविड वार्नर और जोस बटलर के बाद एक ही सीजन में 800 से अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए.
215 का स्ट्राइक रेट, 10 छक्के और 7 चौके
मुंबई इंडियंस ने शुभमन गिल का कैच मात्र 30 रन पर टपकाया था. इसके बाद गिल ने एमआई को कोई मौका नहीं दिया और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने 32 गेंदों में पहले अर्धशतक जमाया लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना गियर बदला और लगातार गेंदबाजों पर अटैक किया.
उन्होंने अर्धशतक के बाद मात्र 17 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया. गिल ने 60 गेंदों में 129 रन की तूफानी पारी खेली. बता दें ये उनका इस सीजन में अपना तीसरा शतक पूरा किया.
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…