Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shubman Gill: 4 मैचों में तीसरी सेंचुरी, ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, मुंबई के खिलाफ खेली होश उड़ा देने वाली पारी

GT vs MI: जब गिल का स्कोर 20 गेंदों में सिर्फ 30 रन था तब टिम डेविड ने उनका कैच टपकाया था.

Shubman Gill

Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/ Twitter

Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 मैच के दौरान आईपीएल 2023 में अपना तीसरा शतक जमाते हुए अपनी शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन जारी रखा. स्टार बल्लेबाज ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपना तीसरा शतक पूरा करने के लिए केवल 17 और गेंदें लीं. इस शतक के साथ ही वो विराट कोहली, डेविड वार्नर और जोस बटलर के बाद एक ही सीजन में 800 से अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए.

215 का स्ट्राइक रेट, 10 छक्के और 7 चौके

मुंबई इंडियंस ने शुभमन गिल का कैच मात्र 30 रन पर टपकाया था. इसके बाद गिल ने एमआई को कोई मौका नहीं दिया और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने 32 गेंदों में पहले अर्धशतक जमाया लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना गियर बदला और लगातार गेंदबाजों पर अटैक किया.

उन्होंने अर्धशतक के बाद मात्र 17 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया. गिल ने 60 गेंदों में 129 रन की तूफानी पारी खेली. बता दें ये उनका इस सीजन में अपना तीसरा शतक पूरा किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital