खेल

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट खोए बनाया 9 रन, सीरीज 1-1 से बराबर करने की है चुनौती

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पकड़ बना रखी है. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक बगैर कोई विकेट गंवाए 9 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका से 480 रन पीछे है.

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. सलामी जोड़ी ने मेहमान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े.

पहले दिन के पहले सेशन की अंतिम गेंद पर मार्करम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अगले सेशन की शुरुआत में ही रिकेल्टन (35) भी अपना विकेट गंवा बैठे.

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ते हुए पारी को संभाला. मुकाबले के तीसरे सेशन में बावुमा 41 रन बनाकर आउट हुए. इसी सेशन में टीम ने स्टब्स (49) के साथ कुल 4 विकेट गंवा दिए.

साउथ अफ्रीकी टीम ने 246 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे. यहां से सेनुरन मुथुसामी ने काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी. वेरेन 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मुथुसामी ने मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. मुथुसामी ने 206 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 109 रन बनाए, जबकि जानसेन ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली.

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने संभाला आगाज

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट निकाले, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं. इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 6.1 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 9 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 2, जबकि यशस्वी जायसवाल 7 रन बनाकर नाबाद हैं.

साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज के पहले मैच को 30 रन से अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया की कोशिश गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने की है.

ये भी पढ़ें- Ashes: सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ पर्थ टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

11 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

19 minutes ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

26 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

41 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

47 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

52 minutes ago