खेल

Hardik Pandya और Jasmin Walia का रिश्ता हुआ खत्म? सोशल मीडिया ने खोल दी दोनों की पोल

Hardik Pandya Jasmin Walia Breakup: क्रिकेट की दुनिया से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक, इन दिनों एक नाम खूब सुर्खियों में है, हार्दिक पंड्या और जैस्मिन वालिया. हाल ही में दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं हो रही थीं.

एक तरफ फैंस उन्हें अगला सेलेब्रिटी कपल मान बैठे थे, वहीं अब खबरें हैं कि शायद ये रिश्ता खत्म हो गया है. और इन अटकलों की सबसे बड़ी वजह है, सोशल मीडिया.

इंस्टाग्राम से गायब हुआ साथ

दरअसल, हार्दिक पंड्या और ब्रिटिश-इंडियन सिंगर जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. और आजकल के दौर में जब दो लोग सोशल मीडिया से एक-दूसरे को हटाते हैं, तो इसका मतलब लोग फौरन ब्रेकअप ही मान लेते हैं.

यही हुआ इस बार भी. दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल न किया हो, लेकिन साथ में देखे जाने और जैस्मिन के हार्दिक को चीयर करने की वजह से फैंस ये मान चुके थे कि दोनों कुछ तो खास हैं.

कभी थे साथ-साथ, अब हुए दूर-दूर

कुछ महीने पहले जैस्मिन को आईपीएल 2025 के मैच के दौरान हार्दिक के लिए चीयर करते हुए देखा गया था. कैमरे ने दोनों को एक ही वैन में जाते भी कैद किया.

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर सवाल उठने लगे थे “क्या चल रहा है?” लेकिन अब वो सारे सवाल एक नए सवाल में बदल गए हैं — “क्या सब खत्म हो गया?”

अब भी राज है दोनों का रिश्ता

ना हार्दिक ने कुछ कहा, ना जैस्मिन ने कोई बयान दिया. लेकिन सोशल मीडिया की हरकतें सब कुछ बोल जाती हैं. दोनों का एक-दूसरे को अनफॉलो करना, साथ नजर न आना और पब्लिक इवेंट्स में दूरी बनाए रखना… ये सब इशारा कर रहे हैं कि शायद अब ये जोड़ी अलग हो चुकी है.

कौन हैं जैस्मिन?

अगर आप जैस्मिन वालिया के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि वो एक जानी-मानी इंडियन-ब्रिटिश सिंगर हैं. उन्होंने ब्रिटेन के कई म्यूजिक शोज और रियलिटी प्रोग्राम्स में हिस्सा लिया है. उनका ग्लैमर और स्टाइल भारत में भी लोगों को खूब पसंद आता है.

ये भी पढ़ें- क्यों Vaibhav Suryavanshi पर फूटा Virat Kohli के फैंस का गुस्सा? एक हरकत करना पड़ गया भारी

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्रिकेट में बदला बोल्ड का नियम! अब ऐसे गिरेंगी स्टंप्स तो बल्लेबाज नहीं होगा आउट

Cricket Rules Change: क्रिकेट के बोल्ड नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. MCC ने…

28 minutes ago

यूपी में घर-दुकान किराए पर लेना होगा सस्ता, लीज डीड की रजिस्ट्री फीस पर लगी सीमा; जानें नए नियम

UP Lease Deed Registration Fees: उत्तर प्रदेश में लीज डीड यानी पट्टा विलेख की रजिस्ट्री…

55 minutes ago

ग्रीस के बाद अब जापान पर भी मुसलमानों का कब्जा, पाकिस्तानी मौलाना के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल

Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी…

1 hour ago

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

1 hour ago