रोहित शर्मा.
India England 2nd ODI: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 का स्कोर खड़ा किया था, जिसे भारत ने 44.3 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.
इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली. रूट के 69 और डकेट के 65 रनों की बदौलत इंग्लैंड की टीम 304 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई. इसके अलावा लिविंगस्टोन ने बी 41 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर फेंक कर 3 विकेट झटक लिए. इसके अलावा शमी, हर्षित राना, वरूण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने भी एक-एक विकेट लिए.
ओपनरों की तेज शतकीय साझेदारी
बैंटिग करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ 119 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे में 16 महीने से जारी शतकों का सूखा समाप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एक तेज शतकीय साझेदारी से मजबूत शुरुआत दी. गिल के 65 रनों की पारी के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी बढिया मोर्चा संभाला. अय्यर के 44 और पटेल के 41 रनों की पारी के बाद भारत कि लिए लक्ष्य बौना हो गया. जिसे भारत ने 33 बॉल रहते ही हासिल कर लिया.
रोहित शर्मा का यह 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है. इसके साथ वह राहुल द्रविड़ (48) को पीछे छोड़कर इस मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100) और विराट कोहली (81) हैं. रोहित ने पिछला वनडे शतक 11 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में लगाया था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

