खेल

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया? क्या हो गया पक्का!

Champions Trophy 2025, India Tour of Pakistan: 2025 में होने वाला चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है. लेकिन टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए वहां जाएगी या नहीं, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं जाएगी. टीम इंडिया अगर वहां खेलने के लिए नहीं जाएगी तो क्या होगा, इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना बयान दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि, अगर बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार करता है तो पाकिस्तान बोर्ड अन्य विकल्पों पर विचार करेगा. दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि टीम इंडिया अगले साल पाकिस्तान में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए वहां नहीं जाएगी.

पीसीबी के सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान भारत के साथ तटस्थ स्थल पर सीरीज खेलने के लिए तैयार है. अगर टीम इंडिया अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने के लिए सहमत हो. इसी सूत्र ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई के सूत्र पर आधारित रिपोर्ट पर स्पष्ट विरोधाभास है. इससे पता चलता है कि क्रिकेट की बात हो तो खिलाड़ियों को घरेलू मैदानों पर एक दूसरे के खिलाफ खेलने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन भारत का पॉलिटिकल नेतृत्व है, जो ऐसा नहीं चाहता है.

ये भी पढ़ें- T20 क्रिकेट का उम्र से नहीं है कोई लेना देना, सफलता के लिए ये 3 चीजें हैं बहुत जरूरी: सौरव गांगुली

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

58 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

59 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago