खेल

ICC Champions Trophy 2025: Ind Vs Ban के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, क्या टीम इंडिया दुबई में अजेय रिकॉर्ड बरकरार रख पाएगी?

India vs Bangladesh Match Preview: ICC Champions Trophy 2025 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुधवार को खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 60 रनों से करारी शिकस्त दी. अब टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज (20 फरवरी) भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा.

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कब और कहां होगा?

यह रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज करना चाहेगी.

दुबई में भारतीय टीम का अजेय रिकॉर्ड

बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा क्योंकि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक एक भी वनडे मैच नहीं गंवाया है.

भारत ने इस मैदान पर कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत हासिल की, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुकाबला टाई रहा था. भारतीय टीम ने इस मैदान पर पाकिस्तान और बांग्लादेश को दो-दो बार हराया है, जबकि एक बार हॉन्ग कॉन्ग को शिकस्त दी थी. ये सभी मुकाबले 2018 के एशिया कप के दौरान खेले गए थे, जिसमें भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें से 18 में जीत दर्ज की है. 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा रहे.

चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में 5 ऐसी टीमें रही हैं, जो अब तक भारत को हरा नहीं सकीं. इन टीमों में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और केन्या शामिल हैं.

भारत और बांग्लादेश के स्क्वॉड

भारतीय टीम-

कप्तान: रोहित शर्मा

उप-कप्तान: शुभमन गिल

विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.

बांग्लादेशी टीम- 

कप्तान: नजमुल हुसैन शांतो

सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए इस मुकाबले को जीतकर शानदार शुरुआत कर पाती है या बांग्लादेश की टीम कोई बड़ा उलटफेर करने में सफल होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

6 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

11 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

15 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

23 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

41 minutes ago