खेल

ICC Champions Trophy 2025: ‘तिरंगा विवाद’ के बीच सीरीज का का आगाज, पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड

Pakistan vs New Zealand: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज (बुधवार) से हो रहा है. इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा, जिसमें मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी.

हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही ‘तिरंगा विवाद’ सुर्खियों में बना हुआ है. विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब एक वीडियो सामने आया जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे दिखाए गए थे, लेकिन भारतीय ध्वज तिरंगा उसमें नजर नहीं आया.

क्या है पूरा विवाद?

इस वीडियो में यह देखा गया कि कराची, लाहौर और रावलपिंडी के स्टेडियमों में उन देशों के झंडे फहराए गए हैं, जो पाकिस्तान में अपने मैच खेलने वाले हैं. लेकिन भारतीय तिरंगे की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल खड़े होने लगे. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर आरोप लगाया गया कि वह भारत के पाकिस्तान में न खेलने के फैसले से नाराज होकर यह कदम उठा रहा है.

सोशल मीडिया पर जब भारी आलोचना हुई, तो PCB ने सफाई देते हुए कहा कि सिर्फ उन देशों के झंडे स्टेडियमों में लगाए गए हैं, जो पाकिस्तान में खेलेंगे. PCB के एक सूत्र ने कहा-

“चूंकि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, इसलिए पाकिस्तान में भारतीय ध्वज फहराने का कोई कारण नहीं है. बांग्लादेश की टीम भी अभी पाकिस्तान नहीं पहुंची है और भारत के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी. यही वजह है कि उनके झंडे भी स्टेडियम में नहीं लगाए गए हैं.”

सूत्र ने आगे कहा कि-

“यह विवाद बिना किसी तथ्य के खड़ा किया गया है और मेजबान पाकिस्तान की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. PCB को इस पर आधिकारिक बयान देने की जरूरत भी नहीं लगती.”

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर वनडे मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड अब तक 118 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इसमें पाकिस्तान ने 61 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड 53 मैचों में विजयी रहा है. चार मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमें तीन बार (2000, 2006 और 2009) में आमने-सामने आईं, और तीनों बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी.

टीम स्क्वॉड

पाकिस्तान टीम:

बल्लेबाज: फखर जमान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, तैय्यब ताहिर, सऊद शकील

विकेटकीपर-कप्तान: मोहम्मद रिजवान

ऑलराउंडर: सलमान आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ

गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान

न्यूजीलैंड टीम:

बल्लेबाज: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन

विकेटकीपर: टॉम लैथम

ऑलराउंडर: ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र

गेंदबाज: नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन

नजरें पहले मुकाबले पर

अब सभी की निगाहें आज के मुकाबले पर टिकी हैं. पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल कर पाएगा या कीवी टीम अपना दबदबा बरकरार रखेगी.


इसे भी पढ़ें- भारत बनाम बांग्लादेश में कौन मारेगा बाजी, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

7 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago