हाथ पैर कांपने के कारण
Genetic Disease: अक्सर बुजुर्गों में जब हाथ-पैर कांपने की समस्या देखने को मिलती है, तो लोग सहज ही कह देते हैं कि ऐसा बढ़ती उम्र की वजह से हो रहा है. लेकिन, जब यही समस्या युवाओं में भी देखने को मिलती है, तो लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि कम उम्र के किसी युवा का शरीर कैसे कांप सकता है? आखिर उसे कौन सी बीमारी है? इससे कैसे छुटकारा पाएं? इन्हीं सवालों के बारे में एक्सपर्ट ने बताया कि आमतौर पर बुजुर्गों में हाथ-पैर कांपने की समस्या एसेंशियल ट्रेमर की वजह से देखने को मिलती है. ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब किसी बुजुर्ग का हाथ काफी देर तक स्थिर होता है. यह अक्सर एक्टिविटी पर आधारित होता है, लेकिन कई बार जेनेटिक भी हो सकता है.
कई बार जब परिवार में किसी सदस्य को इस तरह की समस्या होती है, तो युवावस्था में भी इस तरह की समस्या हो जाती है. ऐसे लोगों में हाथ-पैरों में कंपन चीजें पकड़ने या काम करने के दौरान होती हैं. डॉक्टर बताते हैं कि एक जेनेटिक कंडिशन होती है, जिसे स्पाइनल सेरेबेलर एटैक्सिया कहा जाता है. इसमें भी जवानी में ही हाथों और पैरों में कंपन की समस्या देखने को मिलती है. ऐसी स्थिति में जब आगे चलकर यह बीमारी बढ़ जाती है, तो उन्हें अपना संतुलन स्थापित करने में भी दिक्कत होती है.
इसके अलावा हायपरथायरॉइडिज्म की स्थिति में भी युवाओं में कंपन की समस्या देखने को मिलती है. अगर हमारे शरीर में काफी मात्रा में थायरॉइड बनना शुरू हो जाए, तब भी कंपन की समस्या पैदा हो सकती है. अगर इस तरह की स्थिति किसी युवा व्यक्ति में देखने को मिल रही है, तो उन्हें फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, नहीं तो आगे चलकर यह स्थिति गंभीर हो जाती है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, कई बार अचानक नशा छोड़ने पर विथड्रॉअल सिंड्रोम देखने को मिलते हैं. इस स्थिति में भी उनके शरीर में कंपन की समस्या देखने को मिलती है. लेकिन, यह कंपन उन लोगों से काफी अलग होती है, जो नशा नहीं कर रहे होते हैं. इन मरीजों में काफी ज्यादा एंग्जाइटी होती है. ऐसी स्थिति में अगर व्यक्ति खुद को नशे से दूर रखें, तो उसमें इस तरह की समस्या नहीं मिलेगी और उसके कंपन की समस्या खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी.
एक्सपर्ट ने बताया कि कंपन से बचने का सबसे सरल उपाय योग और व्यायाम है. अगर आप यह रोजाना करेंगे, तो निश्चित तौर पर आपको काफी हद तक अपने शरीर में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…