खेल

‘हाइब्रिड मॉडल’ पर ही होगी ICC Champions Trophy 2025, इस देश में खेले जाएंगे भारत के सभी मुकाबले

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) को लेकर एक बड़ी खबर आई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इसे ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर आयोजित करने की मंजूरी दे दी है. टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान और दुबई (UAE) में आयोजित किए जाएंगे. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बीच हुए समझौते के तहत भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी, जबकि बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में होगा.

बीसीसीआई-पीसीबी के बीच हुआ समझौता

बीसीसीआई और पीसीबी इस बात पर सहमत हुए हैं कि 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा. इसके बजाय पाकिस्तान अपने लीग मैच कोलंबो में खेलेगा. हाइब्रिड मॉडल पर चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी के बावजूद पीसीबी को किसी मुआवजे की पेशकश नहीं की गई है. हालांकि, आईसीसी ने आश्वासन दिया है कि 2027 के बाद किसी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को दी जाएगी.

भारत सरकार ने भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने की अनुमति नहीं दी है. इसी कारण से हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा. बीसीसीआई ने इस फैसले की सूचना आईसीसी को औपचारिक रूप से दे दी थी. शुरुआत में पीसीबी इस मॉडल को लेकर असहमति जता रहा था, लेकिन अंततः उसने इसे स्वीकार कर लिया.

पाकिस्तान का 1996 के बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट

1996 वर्ल्ड कप के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान में कोई आईसीसी इवेंट होगा. 1996 में भारत और पाकिस्तान ने मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. 2012 के बाद से भारत और पाकिस्तान ने कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. हालांकि, दोनों टीमों का सामना आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में होता रहा है. पिछले साल पाकिस्तान में आयोजित एशिया कप भी ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर आयोजित हुआ था. भारत ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे.


ये भी पढ़ें- गैरी कर्स्टन के बाद जेसन गिलेस्पी ने भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्यों


चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी

2017 में इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह टूर्नामेंट एक बार फिर आईसीसी कैलेंडर में शामिल हो रहा है. 2017 में पाकिस्तान ने यह टूर्नामेंट जीता था. भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हाइब्रिड मॉडल की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

2 seconds ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

12 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

27 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

39 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

58 minutes ago