खेल

346 Not Out: 14 वर्षीय ईरा जाधव ने रचा इतिहास, किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च अंडर-19 स्कोर का बनाया रिकॉर्ड

मुंबई की 14 वर्षीय ओपनर ईरा जाधव (Ira Jadhav) ने रविवार को इतिहास रच दिया. अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में ईरा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे पहले किसी भारतीय ने हासिल नहीं किया था. उन्होंने मेघालय के खिलाफ मैच में नाबाद 346 रनों की धमाकेदार पारी खेली. यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं.

ईरा मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल की छात्रा हैं. यह वही स्कूल है जहां से सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और अजीत आगरकर जैसे दिग्गजों ने भी पढ़ाई की है. उन्होंने अपनी पारी में 157 गेंदों का सामना किया जिसमें 42 चौके और 16 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 220.38 रहा.

विश्व रिकॉर्ड से चूकी

ईरा का यह स्कोर भारतीय यूथ लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है. हालांकि, महिला अंडर-19 मैच में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की लिज़ेल ली (Lizelle Lee) के नाम है. म्पुमलांगा की ओर से खेलते हुए, ली ने 2010 में केई के खिलाफ नाबाद 427 रन बनाए थे.

ईरा जाधव को पिछली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था. हालांकि, उन्हें मलेशिया में होने वाले अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल किया गया है.

जेमिमा रॉड्रिग्स की फैन

ईरा जाधव, भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिग्स की बड़ी फैन हैं. पारी की शुरुआत करने वाली जाधव ने कप्तान हर्ले गाला के साथ दूसरे विकेट के लिए 274 रन की साझेदारी की. गाला ने 79 गेंदों पर 116 रन बनाए, जबकि जाधव ने इस साझेदारी में 71 गेंदों पर 149 रनों का योगदान दिया. इसके बाद जाधव ने दीक्षा पवार के साथ 186 रनों की साझेदारी की, जिसमें जाधव का योगदान 50 गेंदों पर 137 रन था. इस जबरदस्त आक्रमण के सामने मेघालय की तीन गेंदबाजों ने 100 या उससे अधिक रन दिए.

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 563 रन बनाए. इसके जवाब में मेघालय की टीम मात्र 19 रन पर ऑलआउट हो गई. उनकी पारी में छह बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. मुंबई ने इस मुकाबले को 544 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.


ये भी पढ़ें- “महिलाओं को घर का मुखिया बनाया तो वह सब बर्बाद कर देंगी”, जानें क्यों कपिल देव के घर पिस्टल लेकर पहुंच गए थे युवराज के पिता?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

13 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

33 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

57 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

1 hour ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago