ICC Test Ranking: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है. रूट ने लॉर्ड्स में अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ा, वह 888 रेटिंग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान उठते हुए आठवीं बार टॉप पर पहुंच गए हैं.
वहीं, रूट के हमवतन हैरी ब्रूक को दो स्थान का नुकसान हुआ है. ब्रूक 862 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर लुढ़क चुके हैं. ब्रूक पिछले हफ्ते टेस्ट फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज बने थे.
जो रूट ने तीसरे टेस्ट में 104 और 40 रनों की पारी खेलते हुए इंग्लैंड को 22 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. मेजबान टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर चुकी है. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (816 रेटिंग) भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं.
लॉर्ड्स में 72 और नाबाद 61 रनों की पारी की बदौलत भारत के रवींद्र जडेजा पांच स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 100 और 39 रनों की पारी की बदौलत पांच स्थान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर हैं.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल 16 और छह रन की पारी के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान नीचे, नौवें स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 42वें और गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर पहुंच गए. स्टोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 77 रन बनाने के साथ पांच विकेट चटकाए. वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे थे.
लॉर्ड्स में जसप्रीत बुमराह ने सात विकेट अपने नाम किए, जिसने उन्हें कगिसो रबाडा पर 50 अंकों की बढ़त बनाए रखने में मदद की है. भारत के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने लॉर्ड्स में 22 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे वह गेंदबाजी रैंकिंग में 58वें से 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक चटकाई. वह छह पायदान ऊपर चढ़कर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. बोलैंड के साथ उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क अब एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के यह पांच गेंदबाज अब शीर्ष 10 टेस्ट रैंकिंग में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने किंग चार्ल्स III से की मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…