आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी
ICC World Cup 2023: 12 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होने जा रहा है जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से हो जाएगी. 50 दिनों के अन्दर ही शुरू होने वाली क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रमोशन में ICC पीछे नहीं रहना चाहता. आज बुधवार को सुबह तक़रीबन साढे़ सात बजे ताजमहल में कुछ लोग हाथ में चमचमाती ट्रॉफी लेकर पहुंचे थे.
बता दें कि आगरा के ताजमहल में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी का वीडियो शूट किया गया. पहले तो लोग ट्रॉफी देखकर कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जैसे ही उनकी नजर ट्रॉफी के स्टैंड पर लिखे हुए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 पर पड़ी तो लोग समझ पाये कि यह कुछ दिनों बाद होने वाले वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है. और फिर लोग ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराने लगे. वीडियो शूट के लिए बने प्लेटफार्म के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी खड़े कर दिए गए गये थे क्योंकि लोग बार – बार ट्रॉफी के करीब जाने के लिए उतावले दिख रहे थे. तकरीबन 1 घंटे तक ट्रॉफी का वीडियो/ फोटो शूट चलता रहा.
आपको बता दें वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा. जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगी. 12 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के 45 मैच होंगे, 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल और 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा.
बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले क्रिकेट खिलाड़ी आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए भी आ सकते हैं. पिछली बार जब भारत में विश्व कप की मेजबानी की थी तब कई खिलाड़ी ताजमहल देखने आए थे.
वर्ल्ड कप 2023 ट्राफी को दो महीने पहले अंतरिक्ष में की लॉन्चिंग की गई थी. ICC ने अमेरिका की प्राइवेट स्पेस एजेंसी ‘सेंट इंटु स्पेस’ की मदद से ट्रॉफी को बलून के सहारे अंतरिक्ष में भेजा था. फिर पृथ्वी की सतह से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाने के बाद स्ट्रैटोस्फियर में ट्रॉफी का अनावरण किया गया था. उसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी को लैंड कराया गया और इसके साथ ही ट्रॉफी के वर्ल्ड टूर का ऐलान भी किया गया था.
लॉन्चिंग के बाद 27 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टूर के तहत वर्ल्ड कप 2023 की ट्राफी 18 देशों का सफर करके भारत लौटी है. अब ट्राफी को भारत के अलग-अलग शहरों में ले जाया जा रहा है जिसके तहत आज यह ट्राफी आगरा पहुंची थी. इससे पहले वर्ल्ड कप 2023 की ट्राफी उत्तर प्रदेश के लखनऊ भी पहुंची चुकी है, ट्राफी के कई शहरों में घुमाने का यह टूर 4 सितंबर को समाप्त होगा.
ICC वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का डिजाइन लंदन में पॉल मॉर्सडेन ऑफ गारर्ड एंड कंपनी ने तैयार किया था. इस ट्राफी का वजन 11 किलो है और ऊंचाई 65 सेन्टीमीटर है. ट्रॉफी को सिल्वर और गोल्ड रंग से रंगा जाता है. इसके बीच में एक ग्लोब है, जिसे क्रिकेट बॉल का शक्ल दिया गया है. बॉल के शक्ल के ग्लोब को तीन पिलर पर रखा गया है, इन पिलर्स को स्टंप माना जाता है. वहीं नीचे एक गोलाकार बेस है, जिस पर विजेता टीम का नाम लिखा जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…