Urdu Conclave 2026

एशिया कप से पहले BCCI ने किया ‘खेला’, 5 खिलाड़ियों को UAE जाने से क्यों रोका?

Asia Cup 2025: UAE में होने जा रहे एशिया कप 2025 से ठीक पहले BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड टीम इंडियो को 5 खिलाड़ियों के बिना ही दौरे पर भेजने वाली है. आइये जानें ऐसा क्यों किया जा रहा है.

Asia Cup 2025 BCCI Team India

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट से ठीक पहले एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. आमतौर पर प्रमुख टूर्नामेंट्स में रिजर्व खिलाड़ियों को मुख्य टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति दी जाती है, लेकिन इस बार BCCI ने इसे पूरी तरह बदल दिया है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 5 रिजर्व खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ यूएई नहीं जाएंगे. यह फैसला न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए हैरान करने वाला है, बल्कि इसके पीछे BCCI ने एक खास वजह भी बताई है.

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने घोषणा की है कि रिजर्व में रखे गए 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ यूएई नहीं जाएंगे. इन खिलाड़ियों में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं.

बीसीसीआई का फैसला क्यों?

बीसीसीआई ने बताया है कि कम लोगों के साथ सफर करने की प्राथमिकता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. रिजर्व खिलाड़ियों को तभी यूएई भेजा जाएगा जब किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट लगेगी और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर होगा. इसके लिए मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट और एशियन क्रिकेट काउंसिल की टेक्निकल कमेटी की मंजूरी जरूरी होगी.

ये भी पढ़ें: भारतीयों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत लिए 50 गोल्ड मेडल, कजाकिस्तान में यूं लहराया तिरंगा

भारतीय टीम का शेड्यूल

कप (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय टीम 4 सितंबर को यूएई के लिए रवाना होगी और 5 और 6 सितंबर को ट्रेनिंग करेगी. टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ और 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ मैच खेलेगी.

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम (Asia Cup 2025 Team India)

  1. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  2. शुभमन गिल (उप-कप्तान)
  3. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  4. अभिषेक शर्मा
  5. तिलक वर्मा
  6. अक्षर पटेल
  7. हार्दिक पांड्या
  8. शिवम दुबे
  9. अर्शदीप सिंह
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
  12. वरुण चक्रवर्ती
  13. हर्षित राणा
  14. रिंकू सिंह
  15. कुलदीप यादव

कब जाएंगे रिजर्व खिलाड़ी

BCCI का यह फैसला कम लोगों के साथ यात्रा करने की प्राथमिकता को दर्शाता है. इसका सीधा मतलब है कि अब रिजर्व खिलाड़ियों को तभी यूएई बुलाया जाएगा, जब किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट लगेगी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की टेक्निकल कमेटी इसकी मंजूरी देगी. यह कदम जहां एक तरफ टीम प्रबंधन को फ्लेक्सिबिलिटी देता है, वहीं दूसरी तरफ यह भी सुनिश्चित करता है कि टीम के साथ सिर्फ वही लोग यात्रा करें जिनकी तुरंत जरूरत हो.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read