खेल

IND vs AUS 2nd ODI: इंदौर वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से रौंदा, जीती सीरीज, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज भी छाए

IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रनों से जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुभमन गिल (104) और श्रेयर अय्यर (105) की शतकीय पारी के बाद कप्तान केएल राहुल (52) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 72) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 399 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था. यह भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर भी है.

पहाड़ से स्कोर के आगे ढेर हुए कंगारू

400 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छे शुरूआत की जरूरत थी. लेकिन 9 रनों के स्कोर पर मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ पवेलियन भेजकर प्रसिद्ध कृष्णा ने मेहमान टीम को तगड़ा झटका दिया. इसके बाद डेविड वार्नर (53) ने मार्नस लाबुशेन (27) के साथ मिलकर पारी को संभाला. इस बीच बारिश ने एक घंटे से अधिक का खेल खराब किया, जिसके बाद मैच को 50 ओवरों से घटाकर 33 ओवर का कर दिया गया और ऑस्ट्रेलिया के सामने 317 रनों का संशोधित टारगेट रखा गया.

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की तोड़ी कमर

बारिश थमने के बाद जब मैच शुरू हुआ तो रवि अश्विन ने दो ओवरों के भीतर लाबुशेन, इंग्लिश और वार्नर को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कैरी को बाहर भेजा, जबकि ईशान ने कैमरून ग्रीन को रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया. एबोट (54) और हेजलवुड (23) ने जरूर निचले क्रम में कुछ रन जोड़े लेकिन फिर भी ये रन भारत के पहाड़ से स्कोर के आगे नाकाफी साबित हुए.

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: ये दोनों टीमें खेलेंगी विश्व कप का फाइनल, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

भारत की तरफ से अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं कृष्णा ने 2 और मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया. तीन मैचों की सीरीज पर भारतीय टीम कब्जा कर चुकी है और अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा, जहां भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

2 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

15 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

20 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

40 minutes ago

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

1 hour ago