पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
एनसीपी चीफ शरद पवार और उद्योगपति अडानी की मुलाकात
Pawar-Adani Meet: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार एक बार फिर उद्योगपति गौतम अडानी के साथ नजर आए. उन्होंने अहमदाबाद में शनिवार 23 सितंबर को गौतम अडानी से मुलाकात की. यह मौका था भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट के उद्घाटन का, जहां कई नामचीन शख्सियत पहुंची थीं. इस उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शरद पवार गौतम अडानी के घर और ऑफिस भी गए.
इससे पहले भी शरद पवार कई दफा उद्योगपति गौतम अडानी के साथ देखे गए हैं. इतना ही नहीं, अडानी भी शरद पवार के घर सिल्वर ओक गए थे. हालिया मुलाकात की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर आई तो लोगों में चर्चा होने लगीं. बहुत-से लोगों के मन ये सवाल उठ रहा होगा कि शरद पवार कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं..और कांग्रेस अडानी का नाम ले-लेकर भाजपा को चुनौती दे रही है. ऐसे में आखिर शरद पवार भला क्यों बार-बार अडानी से मिल रहे हैं.
वायरल हो रही अडानी से मिलते पवार की तस्वीर
अडानी से मिलते शरद पवार की तस्वीर को देखकर भाजपा नेता और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने भी सवाल उठाए हैं. इस तस्वीर को लेकर अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा- ‘राहुल गांधी और शरद पवार के बीच दरार इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकती. I.N.D.I.A. गठबंधन कई मोर्चों पर टूट रहा है.’
यह भी पढ़िए: “इंदिरा गांधी का आवास भारत सरकार को लौटा दिया जाए”, नई संसद को ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ बताने पर भड़के गिरिराज सिंह
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- सुविधा की राजनीति
इसी प्रकार असम के सीएम और भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने अडानी से मिलते शरद पवार की तस्वीर पर सवाल उठाते हुए पूछा- “आखिर राहुल गांधी चुप क्यों हैं, जब शरद पवार बार-बार अडानी से मिलते हैं? हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि शरद पवार अडानी से मिल रहे हैं तो राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी सवाल खड़े करती है. यह सुविधा की राजनीति है, ब्लैकमेलिंग है.’
— भारत एक्सप्रेस
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…