देश

UP News: संभल में लुप्त हो चुकी सोत नदी में फिर बहने लगी जलधारा, ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी- ‘हम ठान लें तो…’

मुजम्मिल दानिश
UP News: उत्तर प्रदेश से संभल सहित कई जिलों में बहने वाली सोत नदी न जाने कब ही लुप्त हो गई थी, लेकिन उसे लोगों ने मिलकर पुनर्जीवित कर दिया है और आस-पास पेड़ लगाकर फिर से हरा-भरा कर दिया है. जनता और प्रशासन की इस मुहिम को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” में मुख्य रूप से उठाया और इस कार्य को करने वाले लोगों की जमकर प्रशंसा की. साथ ही कहा कि, सोत नदी का उदाहरण हमें बताता है कि अगर हम ठान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों पर विजय पा सकते हैं और बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में जिला प्रशासन और यहां के लोगों ने अतिक्रमण के चलते लुप्त हो चुकी सोत नदी को पुनर्जीवित करने की ठानी थी. यह काम 5 जून 2019 से ही यानी कि पर्यावरण दिवस से ही शुरू किया था, जिसमें जनपद संभल के समाज सेवी संस्थाएं, ग्रामीण, किसान, सरकारी विभाग के जल सहयोग से मृत हो चुकी सोत नदी में अब कल कल की ध्वनि के साथ पानी बह रहा है और किसानों को भारी लाभ मिल रहा है. किसान अब आसानी से अपने खेतों में पानी पहुंचा पा रहे हैं. हालांकि यह काम आसान नहीं था बिजनौर से लेकर अमरोहा, संभल और बदायूं इसकी हजारों एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे हो चुके थे. नदी सूख तो चुकी थी, लेकिन संभल के जिलाधिकारी ने सोत की खुदाई करवाने तथा अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया और आगे बढ़ते गए.

ये भी पढ़ें- UP Police: दो महिला सिपाही बनना चाहती हैं पुरुष, जेंडर चेंज करवाने के लिए डीजीपी से मांगी अनुमति

प्रधानमंत्री ने सोत नदी को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री ने मन की बात में सोत नदी का जिक्र करते हुए कहा, कर्तव्य की भावना हम सभी को एक साथ बांधती है. यूपी के संभल में देश ने कर्तव्य बोध का एक ऐसा उदाहरण देखा है, जिसे मैं आपके साथ भी साझा करना चाहता हूं. जरा सोचिए…70 से ज्यादा गांव, हजारों की आबादी और सभी लोग एक साथ आकर एक लक्ष्य हासिल करने के लिए एकजुट हो जाएं…ऐसा कम ही होता है, लेकिन संभल के लोगों ने ये कर दिखाया है. पीएम मोदी ने कहा कि, इन लोगों ने मिलकर जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास की अद्भुत मिसाल कायम की है.

100 किलोमीटर से अधिक कर दिया गया है नदी का जीर्णोद्वार

पीएम मोदी ने बताया कि, दशकों पहले इस इलाके में ‘सोत’ नाम की एक नदी हुआ करती थी. अमरोहा से निकलकर संभल से होते हुए बदायूं तक बहने वाली यह नदी कभी इस क्षेत्र में जीवनदायिनी के रूप में जानी जाती थी. इस नदी में लगातार पानी बहता रहता था, जो यहां के किसानों के लिए खेती का मुख्य आधार था. समय के साथ नदी का प्रवाह कम हो गया, जिन रास्तों से नदी बहती थी उन पर अतिक्रमण हो गया और यह नदी विलुप्त हो गई. नदी को मां मानने वाले हमारे देश में संभल के लोगों ने सोत्रिवर को भी जीवित करने का संकल्प लिया है. पीएम ने आगे बताया कि, पिछले साल दिसंबर में 70 से अधिक ग्राम पंचायतों ने मिलकर सोत नदी के पुनर्जीवन का काम शुरू किया था. ग्राम पंचायत के लोगों ने सरकारी विभागों को भी अपने साथ लिया. आपको जानकर खुशी होगी कि साल के पहले छह महीने में ही इन लोगों ने 100 किलोमीटर से ज्यादा नदी का जीर्णोद्धार कर दिया है. जब बरसात का मौसम शुरू हुआ तो यहां के लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी पानी से लबालब भर गई.

नदी के किनारे 10 हजार से अधिक लगाए बांस के पौधे

प्रधानमंत्री ने अपनी बात को जारी रखते हुए बताया कि, यहां के किसानों के लिए यह बहुत बड़ी खुशी का अवसर बनकर आया है. लोगों ने नदी के किनारे 10 हजार से ज्यादा बांस के पौधे भी लगाए हैं, ताकि इसके किनारे पूरी तरह सुरक्षित रहें. नदी के पानी में तीस हजार से ज्यादा गंबूसिया मछलियां भी छोड़ी गई हैं ताकि मच्छर न पनपें.

बड़ी से बड़ी चुनौतियों को कर सकते हैं पार

पीएम ने आगे कहा, साथियों, सोत नदी का उदाहरण हमें बताता है कि अगर हम ठान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करके बड़ा बदलाव ला सकते हैं. कर्तव्य पथ पर चलते हुए आप भी अपने आस-पास ऐसे कई बदलावों का माध्यम बन सकते हैं. सोत नदी का उदाहरण हमें बताता है कि अगर हम ठान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों पर विजय पा सकते हैं और बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

9 seconds ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

7 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

32 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

50 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

2 hours ago