खेल

IND VS AUS 3rd Test: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत, WTC फाइनल में हुई एंट्री, सीरीज में 2-1 से आगे भारत

IND vs AUS 3rd TEST HIGHLIGHTS : इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया. इंदौर की पिच पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल दिखा जहां स्पिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम को दूसरी पारी में सिर्फ 76 रनों की जरूरत है. जिसे कंगारू टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता मैच

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे मेहमान टीम ने तीसरे दिन लंच से पहले ही हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो नाथन लायन रहे जिन्होंने मैच में कुल 11 विकेट चटकाए. न केवल भारत ने इंदौर टेस्ट जीतने का मौका गंवाया बल्कि एक सुनहरा मौका भी खोया है. दरअसल, अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंचियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर लेती मगर अफसोस अब उन्हें चौथे टेस्ट का इंतजार करना होगा. या यूं कह लीजिए रोहित ब्रिगेड की एक गलती ने एक बार फिर WTC की गणित पेचीदा कर दी.

मैच हाइलाइट्स

तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंदौर की पिच ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब मदद की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 109 रन पर आउट हो गई. 109 के जवाब में मेहमान टीम ने 197 रन बनाए. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 88 रनों की बढ़त हासिल की. जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने स्कोर-बोर्ड पर कुल 163 रन जोड़े. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने महज 76 रनों का छोटा लक्ष्य रखा. जब अश्विन ने पहले ही ओवर में एक बड़ा विकेट चटकाया तो भारतीय फैंस की उम्मीद जगी मगर ज्यादा देर ये उम्मीद टिकी नहीं और ऑस्ट्रेलियाई टीम को हेड और लाबुशेन की साझेदारी ने जीत दिलाई.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago