खेल

तो इसलिए दुबई में लगातार जीत रही टीम इंडिया! जानें क्या है असल वजह

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली भारतीय टीम ने इस बार दुबई में हिसाब बराबर कर लिया.

अब भारत रविवार को दुबई में फाइनल खेलेगा. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ कि उसका सामना किससे होगा. दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को लाहौर में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. उसी के बाद भारत के फाइनल प्रतिद्वंद्वी का फैसला होगा.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेल रहा है. इसका फायदा टीम को खूब मिल रहा है. खिलाड़ियों को बार-बार सफर नहीं करना पड़ रहा, जिससे वे फ्रेश बने हुए हैं. प्लेइंग-11 चुनना भी आसान हो रहा है क्योंकि टीम एक ही पिच पर खेल रही है. सभी खिलाड़ी एक ही होटल में ठहरे हैं और प्रैक्टिस भी एक ही मैदान पर कर रहे हैं, जिससे उन्हें कंडीशंस को समझने में मदद मिल रही है.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का दमदार रिकॉर्ड

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. भारत ने यहां अब तक 9 वनडे मैच खेले हैं और एक भी नहीं हारा. 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि एक मैच टाई रहा.

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैदान उतना अनुकूल नहीं रहा. उसने यहां 5 वनडे खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत मिली, लेकिन इस बार भारत ने उसे मात दे दी. इस मैदान पर पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ और टीम इंडिया ने बाजी मार ली.

ICC टूर्नामेंट्स में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं. इनमें 4 बार भारत जीता है और 4 बार ऑस्ट्रेलिया. लेकिन इस बार भारत ने जीत दर्ज कर दिखा दिया कि दुबई का मैदान उसके लिए भाग्यशाली है. अब फाइनल में भी टीम यही प्रदर्शन दोहराने के इरादे से उतरेगी.


ये भी पढ़ें- Ind Vs Aus Semifinal: सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने क्यों पहनी काली पट्टी?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

24 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago