उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: सरोजनीनगर में विकास कार्यों में शानदार प्रगति, CM योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह ने की अहम बैठक

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में भाजपा के लोकप्रिय नेता एवं सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने योगी जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया. उनसे मुलाकात में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कई प्रस्ताव रखे.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरोजनीनगर में प्रदेश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र ‘अशोक लीलैंड ईवी बस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट’ स्थापित हो रहा है. इसके अलावा, विश्व की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का निर्माण भी क्षेत्र में शुरू हो चुका है. इन परियोजनाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए लखनऊ के प्रमुख नालों की सफाई, चौड़ीकरण और निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. साथ ही, साईंदाता रोड अहिमामऊ, तपोवन नगर, शांति नगर, गिंदन खेड़ा में नए नालों के निर्माण की मांग की. इसके अलावा, मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत सड़कों के निर्माण और गहरू में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी रखा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरोजनीनगर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. क्षेत्रवासियों की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज नगर निगम में 1.44 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago