खेल

IND VS AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी-20 मैच में बारिश का खतरा

नागपुर-  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को  नागपुर में खेला जाना है. लेकिन इस मैच पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से नागपुर में लगातार बारिश हो रही है. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैनजेमेंट बारिश की वजह से नाखुश नजर आ रहा है. इस स्टेडिय में  45,000  क्रिकेट फैंस की एक साथ बैठने की क्षमता है. मैच के सारे टिकट पहले ही बुक किए जा चुके है. ऐसे में अगर बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला रद्द होता है तो नागपुर क्रिकेट एसोसिएसन को टिकट के सारे पैसे खरीदारों को वापस लौटाने पड़ेगें.

 

नागपुर में बुधवार की शाम से  तेज बारिश होना शुरु हुई है. गुरुवार को भी सुबह से बारीश के कारण मैदान के चारो ओर पानी भर गया है. हालांकि फिलहाल बारिश थम गई है,  लेकिन घने बादल आसमान में छाए है जिसके कारण संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को भी तेज बारिश हो सकती है.

 

बारिश के कारण  प्रैक्टिस सेशन रद्द

 

नागपुर में पिछले 2 दिनों से  खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका नहीं मिल पाया. सुबह की तेज बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें मैदान से वापस अपने होटल रुम में चली गई. दोनों टीमों ने अपने दोपहर और शाम के निर्धारित प्रैक्टिस सेशन को रद्द कर दिए. ग्राउंड्समैन ने चेक करने के लिए दोपहर के आसपास मैदान से कवर हटा दिए थे, लेकिन बारिश के आसार देखते हुए उन्होनें फिर से  मैदान को कवर कर दिया. क्रिकेट एसोशिएस के अधिकारियों के मुताबिक मैदान पर सुपर सॉपर चलाया जा रहा है जो यह सुनिश्चित करेगा कि  स्टेडियम में पानी ना जमा हो.

 

मैच रद्द हुआ तो भारत को सीरीज जीतना मुश्किल

 

भारत ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला गवां चुका है ऐसे में उसे तीन मैचों की सीरीज में बने रहने के  लिए दूसरा मैच जीतना बेहद जरुरी है. लेकिन दूसरा मैच अगर बारिश की वजह से रद्द होता है तो भारत के लिए यह सीरीज जीतना मुश्किल हो जाएगा. तब 1 ही मैच बचेगा और उस मैच में ऑस्ट्रेलिया अगर जीत हासिल करता है तो भारत 2-0 से सीरीज हार जाएगा और वहीं अगर भारत मुकाबले को जीतता है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

21 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

21 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

57 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago