खेल

IND vs BAN 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, श्रेयस अय्यर सेंचुरी के करीब; भारत का स्कोर 278/6

IND vs BAN 1st Test Match Day One: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार से चटगांव में खेला जा रहा है. वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. दूसरी तरफ, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से भी भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल और शुभमन गिल ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी.

मगर बांग्लादेशी अटैक ने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. टीम इंडिया ने अपने टॉप-4 बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए, जिसके बाद पुजारा-पंत ने टीम की पारी संभाली. पंत के आउट होने के बाद  श्रेयस अय्यर ने पुजारा का साथ दिया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. बता दें, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 278 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर (82 रन) पर नाबाद हैं.

मैच हाइलाइट्स

टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाल चेतेश्वर पुजारा शतक बनाने से चूक गए, वे 90 रन बना सके. टीम इंडिया का स्कोर- 266/5

पुजारा-अय्यर के अर्धशतक, दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी; टीम इंडिया का स्कोर 220 पार

तीसरे सेशन का खेल जारी है और भारत ने 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा (72 रन) और श्रेयस अय्यर (66 रन) नाबाद हैं.

पुजारा-अय्यर ने संभाली पारी, दो सेशन के बाद टीम इंडिया का स्कोर 174/4

टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप होती दिख रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. अब पारी को आगे बढ़ाने के लिए चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर पर दामादौर होगा.

112 रन पर 4 विकेट गंवाए, फिफ्टी चूके पंत

ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. पंत 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

टीम इंडिया के 3 विकेट गिरे

पहला : शुभमन गिल (20 रन)
दूसरा : केएल राहुल (22 रन)
तीसरा : विराट कोहली (1 रन) तैजुल इस्लाम की बॉल पर LBW हुए. कोहली ने रिव्यू लिया, पर फैसला नहीं बदला.

तीन स्पिनर्स के साथ उतरी टीम इंडिया

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. भारत इस मैच में तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है. इस मैच में स्पिन तिकड़ी अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव से टीम को बहुत उम्मीदें होंगी और टीम चाहेगी कि यह मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई जाए. वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज और उमेश संभालेंगे.

वहीं, बल्लेबाजी में टीम का दारोमदार राहुल और शुभमन के अलावा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत पर होगा. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम एकदिवसीय में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया को टेस्ट मैचों में भी झटका देने के इरादे से उतरेगी. बांग्लादेश ने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी. अब उसकी नजरें टेस्ट सीरीज पर होंगी.

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2023: ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, इन दो भारतीय बल्लेबाजों का बेस प्राइस 1 करोड़

पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग 11

BAN: नजमुल हुसैन शंतो, जाकिर हसन, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, यासिर अली, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, इबादत हुसैन.

IND: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज.

कमल तिवारी

Recent Posts

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

4 minutes ago

अदाणी पोर्ट्स का बंपर मुनाफा, टारगेट 1000 करोड़ बढ़ाया; निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Adani Ports Share Price: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष…

11 minutes ago

राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर लगाया दांव, मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…

44 minutes ago

10 अरब डॉलर की ऑरेंज इकोनॉमी! Gen-Z के कंटेंट क्रिएटर्स कैसे बदल रहे हैं भारत की तस्वीर?

Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…

47 minutes ago

अब पूरी दुनिया अपनाएगी भारत का डिजिटल फॉर्मूला! UPI की सफलता देख हैरान हुए ग्लोबल साउथ के देश, जानिए कैसे बदल रही तस्वीर

UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…

50 minutes ago