खेल

IND VS BAN Day 2 Highlights: कुलदीप-सिराज के आगे बांग्लादेश ने किया सरेंडर, फॉलोऑन का खतरा; स्कोर-133/8

IND VS BAN Day 2, 1st Test: चटगांव टेस्ट मैच के पहली पारी में टीम इंडिया ने 404 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर रही. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम 133 रन पर अपने आठ विकेट खो चुकी है. अब बांग्लादेश के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. इससे बचने के लिए उसे अब भी 72 रन की जरूरत है. दूसरे दिन भारत की गेंदबाजी शानदार रही.

लंबे समय के बाद वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नाम भी तीन विकेट रहे. वहीं उमेश के खाते में भी 1 विकेट गिरा. बात अगर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की करे तो मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए.

मैच हाइलाइट्स

– मेजबान टीम 8 विकेट गंवा चुकी है. अब तक सिर्फ बांग्लादेश 133 रन ही बना सकी है. बता दें मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. इससे बचने के लिए उसे अब भी 72 रन की जरूरत है.

– बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं.

-मुशफिकुर रहीम (28), नुरुल हसन (16), शाकिब अल हसन (3) पर आउट हुए.

-बांग्लादेश ने आखिरी सेशन में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं. जाकिर हसन और मुश्फिकुर रहीम खेल रहे हैं.

– टीम इंडिया के 404 रन के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम को पहली ही बॉल पर झटका लगा. मोहम्मद सिराज ने नजमुल हसन शान्तो (0 रन) को पंत के हाथों कैच कराया.

बांग्लादेश को लगा चौथा झटका, सिराज के नाम 3 विकेट

– लिटन दास (24 रन) और जाकिर हसन (20 रन) पर आउट हुए.

बांग्लादेश ने 5 रन पर गंवाए 2 विकेट

-यासिर अली 4 रन बनाकर आउट हुए.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया ने पहली पारी में 403 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया कि शुरुआत खराब रही. टीम ने अपने टॉप-3 बल्लेबाज सस्ते में गंवा दिए. जिसके बाद ऋषभ पंत (46 रन), पुजारा (90 रन), श्रेयस अय्यर (86 रन), कुलदीप यादव (40 रन) और अश्विन (58 रन) की पारियों के बदौलत टीम मजबूत स्थिति में है.

दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है और भारत ने 7 विकेट पर 377 रन बना लिए हैं. अश्विन ने 13वां अर्धशतक जमाया है.

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट…

-पहला : शुभमन गिल (20) तैजुल इस्लाम

-दूसरा : केएल राहुल (22), वे खालिद अहमद की लेंथ बॉल पर बोल्ड हुए.

-तीसरा : विराट कोहली (1 रन) तैजुल इस्लाम की बॉल पर LBW हुए.

-चौथा: ऋषभ पंत (46 रन) को मेहदी हसन मिराज ने बोल्ड किया.

-पांचवां : तैजुल इस्लाम ने पुजारा (90 रन) को बोल्ड किया.

-छठा : मेहदी हसन ने अक्षर पटेल (14 रन) को LBW आउट किया.

-सातवां : श्रेयस अय्यर (86 रन) को इबातद हुसैन ने बोल्ड किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

1 hour ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago