खेल

IND vs BAN: बांग्लादेश में कैसे बची टीम इंडिया की लाज? जानिए इस दौरे की 4 बड़ी बातें

IND vs BAN: आखिरकार बांग्लादेश दौरा खत्म हुआ और टीम इंडिया (Team India) की लाज बच गई. अब आप सोच रहे होंगे की इस दौरे में ऐसा क्या हो गया भला..! तो जनाब बेशक भारतीय क्रिकेट फैंस मीरपुर टेस्ट की रोमांचक जीत के जश्न में डूबे होंगे. मगर क्या टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी जश्न मन रहा होगा? क्योंकि हम ये मैच जीत तो गए लेकिन एक आसान जीत को दिग्गज बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया ने बड़ी मुश्किल से जीता है.

ऐसे में क्या जश्न मनाना बनता है. या फिर ये समय है अपनी गलतियों को सुधारने का. हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि मीरपुर टेस्ट में टीम इंडिया के पसीने छूट गए. बांग्लादेशी अटैक के आगे बार-बार टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना इस सीरीज में आम बात थी. हालांकि, कुछ बल्लेबाजों की परफॉर्मेंस यादगार रही. मगर अब वक्त आ चुका है टीम इंडिया में बड़े बदलाव करने का. टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश दौरा बुरे सपने की तरह रहा. वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज जीतकर जरूर फैंस को राहत दी और अपनी लाज बचाई.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, अय्यर-अश्विन की रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप, WTC में टॉप-2 में इंडिया

बांग्लादेश दौरे की 4 बड़ी बातें

ओपनिंग जोड़ी-  टीम इंडिया के सामने ओपनिंग जोड़ी को लेकर एक बड़ी टेंशन है. टी-20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में भारत के पास अब स्ट्रांग ओपनर्स नहीं हैं. टीम इंडिया रोहित शर्मा और केएल राहुल को लगातार मौके दे रही थी. लेकिन केएल राहुल फॉर्म में नहीं है और कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से बतौर सलामी बल्लेबाज लंबे समय से रन नहीं बने. बांग्लादेश दौरे पर भारत ने इस मोर्चे में एक्सपेरिमेंट जरूर किए. वनडे में ईशान किशन और टेस्ट में शुभमन गिल इस मामले में सफल साबित भी हुए. लेकिन केएल राहुल हर बार फ्लॉप रहे.

इंजरी से परेशान टीम इंडिया

भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों से चोट की वजह से बुरी तरह से परेशान चल रही है. एशिया कप, वर्ल्ड कप और फिर बांग्लादेश दौरे पर भी टीम इंजरी से परेशान दिखी. यहां तक दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए और वो भी भारत वापस लौट गए. रोहित आखिरी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर थे.

बांग्लादेश दौरे में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट

मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा (फिट नहीं हो पाए), ऋषभ पंत (वनडे नहीं खेल पाए), यश दयाल (चोटिल) दीपक चाहर (चोटिल) रोहित शर्मा (चोटिल) नवदीप सैनी (चोटिल)

अय्यर-अश्विन की रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप

90 साल बाद टीम इंडिया की ओर से टेस्ट की चौथी पारी में 8वें विकेट के लिए 70+ की पार्टनरशिप हुई है.  दूसरे टेस्ट मैच के हीरो श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन रहे. दोनों बल्लेबाजों के बीच आठवें विकेट के लिए 71 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप हुई. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस सीरीज के दम पर भारत (55.77% अंक) के साथ टॉप-2 में पहुंच चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago