दुनिया

covid cases in china: चीन में कोरोना का कहर जारी, अगले 3 महीने में कोविड की चपेट में होगी 60 प्रतिशत आबादी

China Covid Crisis: चीन इस समय बुरी तरह​ कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) की चपेट में आ चुका है. चीन में ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BF.7 (Omicron Sub-Variant BF.7) कहर बरपा रहा है. एक दिन में यहां हजारों मौतें हो रही हैं, लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं. अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है. मरीजों को फर्श पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है. शवदाह गृहों में अंतिम संस्कार के लिए जगहों की कमी हो गई है.

60 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में

एक रिपोर्ट की माने तो चीन (China Covid Crisis) में जल्द ही कोरोना की कई लहरें आ सकती हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि चीन की तकरीबन 60 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाली है. ये स्थिति तब है, जब ड्रैगन दावा कर रहा है कि उसने अपने सभी नागरिकों को स्वदेशी वैक्सीन लगा दिया है. बता दें कि चीन के कोरोना वैक्सीन की प्रभाव पर पहले भी सवाल खड़े हो चुके है, अब खुद ड्रैगन को भी अपनी स्वदेशी वैक्सीन पर विश्वास नहीं हो रहा. तभी तो अब चीन में नगारिकों को जर्मन मेड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- Covid in China: अस्पताल भरे, कब्रिस्तान में जगह नहीं… एक दिन में 3.7 करोड़ केस! चीन में कोरोना बन रहा ‘काल’

बीजिंग की 70 फीसदी आबादी कोरोना चपेट में

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी बीजिंग की 70 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में आ चुकी है. चीन के महामारी विशेषज्ञ वू जुन्यो ने आगामी 3 महीने में देश में कोरोना की 3 लहरों के आने की आशंका जताई है. उनका दावा है कि चीन अभी कोरोना संक्रमण की पहली लहर का सामना कर रहा है और इसका पीक मध्य जनवरी में ही देखने को मिल सकता है. चीन में 21 जनवरी से लूनर न्यू ईयर शुरू होने जा रहा है, इस दौरान लोग यात्रा करेंगे, बाजारों में काफी भीड़-भाड़ हो सकती है, इस कारण दूसरी लहर के आने की सभंवना है.

चीन में कोरोना की आ सकती है तीन लहर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में जनवरी के आखिर से कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो सकती है जो मिड-फरवरी तक रह सकती है. वहीं तीसरी लहर फरवरी के आखिर से शुरू हो कर मिड-मार्च तक चल सकती है. चीन में वर्तमान कोरोना संकट के पीछे ओमिक्रॉन के 2 सब-वेरिएंट्स BA.5.2 और BF.7 माना जा रहा हैं. राजधानी बीजिंग BF.7 की चपेट में आ चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन के BF.7 सब-वैरिएंट को सबसे अधिक संक्रामक बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

23 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

35 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago