खेल

IND vs ENG: धर्मशाला में शुभमन गिल ने ठोका टेस्ट करियर का चौथा शतक, तीसरे पोजिशन पर दूसरी सेंचुरी

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन का खेल जहां भारतीय स्पिनर्स के नाम रहा था. वहीं दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत बना लिया. एक तरह कप्तान रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा किया तो दूसरी ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. पहले दिन यशस्वी जायसवाल (57 रन) के आउट होने के बाद शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे और दिन का खेल खत्म होने तक 26 रन बनाकर नाबाद थे. दूसरे दिन उन्होंने सकारात्मक खेल दिखाते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा कर लिया.

तीसरे पोजीशन पर ठोका दूसरा शतक

पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया गया था, हालांकि, शुरुआत में वह इस क्रम पर अधिक प्रभाव नहीं दिखा पाए. जिसके चलते टीम में उनकी जगह को लेकर कई तरह से सवाल उठने लगे थे. हैदराबाद में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी करते हुए शानदार शतक ठोक कर वापसी की, जो इस पोजिशन पर उनका पहला शतक था. अब धर्मशाला टेस्ट में पहली पारी में उन्होंने शतकीय पारी खेलकर टेस्ट करियर का चौथा शतक जमकर आलोचकों को जवाब दे दिया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 शतक

शुभमन गिल ने 137 गेंदों में अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 10 चौके भी जमाए. बता दें कि 24 साल के शुभमन गिल ने तीनों फॉर्मेट में अब तक 11 शतक जमा चुके हैं. शुभमन गिल के नाम वनडे में 6 शतक, टी20 में एक शतक और टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक दर्ज है. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले शुभमन गिल दूसरे खिलाड़ी हैं. उनके बल्ले से अब तक 440 रन निकला है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

49 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago