खेल

IND vs ENG 3rd ODI: तीसरे मुकाबले में 3-0 से क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, कोहली की फॉर्म पर रहेंगी नजरें

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज में भले ही भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है, लेकिन इंग्लिश टीम अहमदाबाद में होने वाले आखिरी मुकाबले को जीतकर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में जाना चाहेगी. यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा.

क्या इंग्लैंड ढूंढ पाएगा स्पिन की काट?

इंग्लैंड को मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का काट ढूंढना होगा, जो टी20 में इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान करने के बाद वनडे में भी डेब्यू कर चुके हैं. इसके अलावा उनके सामने दो बाएं हाथ के स्पिनरों अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की भी चुनौती होगी. जहां अक्षर बिना अधिक टर्न कराए गेंद को अंदर लाने के लिए जाने जाते हैं, वहीं जडेजा गेंद को बाहर टर्न कराकर बाहरी किनारे पर विकेट ढूंढते हैं. इसके अलावा उनके पास जरूरत पड़ने पर बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर का भी विकल्प होगा. हालांकि दोनों की खेलने की संभावना बहुत कम ही है.

कोहली और शमी कर पाएंगे अच्छा प्रदर्शन?

वहीं भारतीय टीम इस सीरीज में अब तक आरामदायक स्थिति में नजर आ रही है. कटक वनडे में रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी उनके लिए अच्छे संकेत हैं. हालांकि वे अभी भी विराट कोहली और मोहम्मद शमी से एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करना चाहेंगे, ताकि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम सभी अनुभवी खिलाड़ियों के फॉर्म के साथ जाए.

जोस बटलर पर नजरें

इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता टी20 में अर्धशतक लगाकर की थी. इसके बाद उन्हें दो मैचों को छोड़कर लगभग हर मैच में शुरुआत मिली है, लेकिन नागपुर वनडे में लगाए गए एक अर्धशतक छोड़कर वह कोई भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं. कटक में भी वह 34 रन बना चुके थे और 39वें ओवर में 219/3 के स्कोर के साथ इंग्लैंड भी सही रास्ते पर था. लेकिन मिड ऑफ के ऊपर से एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. इंग्लिश टीम चाहेगी कि चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले उनके कप्तान एक बड़ी पारी खेलें, जिससे उनके अच्छी लय और अच्छे फॉर्म का फायदा बड़े टूर्नामेंट में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उठाया जा सके.

क्या कुलदीप की वापसी होगी?

जब इस टीम की घोषणा हुई थी तो उम्मीद की जा रही थी कि जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे तक फिट होकर उपलब्ध रहेंगे. हालांकि ऐसा हुआ नहीं और अब तो उनके चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलने पर संकट के बादल हैं.

कुलदीप यादव ने भी हर्निया की सर्जरी के बाद इस सीरीज में वापसी की थी और उम्मीद थी कि वह तीनों वनडे खेलेंगे. लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने वरूण को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आजमाने के लिए उन्हें मौका दिया. और अब देखना होगा कि कुलदीप की तीसरे मैच में वापसी होगी या नहीं.

केएल राहुल इस सीरीज में भारत के प्रमुख विकेटकीपर थे, लेकिन वह बल्ले से इसका अधिक फायदा नहीं उठा सके. चूंकि भारत यह सीरीज जीत चुका है, तो ऋषभ पंत टीम में आ सकते हैं. ठीक इसी तरह हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है.

संभावित एकादश

भारत (संभावित): 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 ऋषभ पंत/केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 हार्दिक पांड्या, 7 रवींद्र जडेजा, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव/वरूण चक्रवर्ती, 10 हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद शमी

वहीं इंग्लैंड टीम पिछले मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी थी औऱ तीनों तेज़ गेंदबाज़ थे. इस मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है, क्योंकि किसी भी गेंदबाज़ ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. जेकेब बेथल चोटिल हैं और उनकी जगह पर टॉम बैंटन टीम में आए हैं. शीर्षक्रम में उन्हें मौक़ा मिलता हुआ दिख सकता है.

इंग्लैंड (संभावित): 1 बेन डकेट, 2 फ़िल सॉल्ट (विकेटकीपर), 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक, 5 जोस बटलर (कप्तान), 6 लियम लिविंगस्टन, 7 टॉम बैंटन, 8 ब्राइडन कार्स/गस ऐटकिंसन, 9 जोफ़्रा आर्चर/साक़िब महमूद, 10 आदिल राशिद, 11 मार्क वुड/जेमी ओवर्टन

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago