दिल्ली कॉन्क्लेव

Bharat Express के कॉन्क्लेव में अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन और पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने ‘सनातन धर्म’ पर व्यक्त किए विचार, CMD उपेन्द्र राय बोले- मोक्ष सिर्फ हमारे यहां…

Naye Bharat Ki Baat Delhi Ke Saath Mega Conclave: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की ओर से आज ‘नए भारत की बात-दिल्ली के साथ’ कॉन्क्लेव आयोजित किया गया. इस मेगा कॉन्क्लेव में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन और राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए. दोनों ने सनातन धर्म, हिंदू समाज, मंदिरों के पुनर्निर्माण, और प्‍लेसेस ऑफ वर्शिप एक्‍ट-1991 पर व्‍याख्‍यान दिया. उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा भारत में किए गए अत्याचारों और 1947 के बाद हिंदुओं के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली बातों पर भी चर्चा की.

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि आजकल बहुत-से लोग ऐसे बोलते हैं कि धर्म से हमें क्‍या मतलब, धर्म की जरूरत नहीं है. मगर, वे ये नहीं जानते कि धर्म का असली मतलब कर्तव्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म कोई मजहब नहीं. ये हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई नहीं होता, बल्कि धर्म का तात्‍पर्य ‘डिवाइन ड्यूटी’ से है. कुलश्रेष्ठ ने इस बात पर जोर दिया कि सनातन धर्म, जो आदि से अनंत तक विद्यमान रहेगा, का मूल उद्देश्य मानवता और ब्रह्मांड के नियमों के पालन में है.

’70-75 सालों में झूठ को सच मानने की आदत बन गई’

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने यह भी कहा कि पिछले 70-75 सालों में हिंदू समाज को झूठ बोलने और सुनने की आदत हो गई है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आजकल कई लोग यह मानते हैं कि हिंदुत्व एक धोखा है, जबकि यह एक सत्य है. उन्होंने भारतीय समाज में सत्य बोलने की आवश्यकता पर बल दिया.

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने हेट स्पीच के मुद्दे पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो जजों से पूछे गए सवाल का जिक्र किया कि यदि मुसलमानों के रसूल के बारे में कोई टिप्पणी करता है, तो उसे ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी क्यों दी जाती है? उन्होंने इस कानून पर सवाल उठाया कि क्या यह सही है कि हेट स्पीच को लेकर दंडित किया जाए, लेकिन हिंदू समाज के अधिकारों को रौंदने की अनुमति दी जाए?

फोटो: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन

‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट’ हक मारने को लाया गया?

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कानून भारतीय लोकतंत्र की नींव के खिलाफ है. उन्होंने यह भी पूछा कि यदि न्यायपालिका का दरवाजा ही बंद कर दिया गया है, तो यह किस प्रकार का लोकतंत्र है?

‘नालंदा विश्वविद्यालय और भारत की प्राचीन शिक्षा’

वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन ने अपने संबोधन में नालंदा विश्वविद्यालय के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नालंदा दुनिया के सबसे उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में से एक था, जिसे नष्‍ट करने वाले आततायी-आतंकवादी थे. मंदिरों के पुनरुत्थान पर बोलते हुए विष्णुशंकर जैन ने यह भी कहा कि ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991’ एएसआई संरक्षित स्थानों पर लागू नहीं होता. तो जो ढांचे एएसआई के कंट्रोल में हैं, वहां ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991’ को आड़े नहीं लाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़िए: ‘अगर किसी काम को करने पर बेचैनी नहीं तो आप सफल..’, जन्मदिन के अवसर पर Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

फोटो: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

‘सनातन धर्म सभी मत-मजहबों में सबसे पुराना’

इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ की बातों से सहमति जताई और कहा कि हिंदू धर्म सभी मत-मजहबों से बहुत पुराना है. उन्होंने यह भी बताया कि हिंदू धर्म की आयु लगभग 11,000 साल की है, जबकि अन्य मत-मजहबों का इतिहास इससे काफी छोटा है.

सनातन धर्म में स्वर्ग-नरक से आगे मोक्ष की सीढ़ी


इस धरती पर लगभग 300 मत-मजहब और 3000 से ज्यादा संप्रदायों के लोग रहते हैं. इस्‍लाम मजहब 1400 साल पुराना है, सिख धर्म का इतिहास 500-600 साल का है. जैन धर्म 3,000 साल, बौद्ध धर्म भी ढाई-तीन हजार साल पुराना मान लीजिए, इन सभी धर्मों में सनातन केवल ऐसा है, जिसमें मोक्ष की बात की जाती है. बाकी सब मत-मजहब स्‍वर्ग या नरक की सीढ़ी तक जाकर रह जाते हैं, लेकिन सनातन धर्म में स्वर्ग-नरक के आगे ‘मोक्ष प्राप्ति’ की बात आती है.

‘नए भारत की बात-दिल्ली के साथ’ कॉन्क्लेव के दौरान यह भी बताया गया कि भारत की पहचान और उसका भविष्य सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं और कर्तव्यों से जुड़ा हुआ है. जब तक समाज अपनी जड़ें और इतिहास नहीं समझेगा, तब तक वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता.

‘सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की जरूरत’

कार्यक्रम में मंच पर वरिष्‍ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन और राष्‍ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सनातन धर्म की अच्छाइयों, इतिहास और भविष्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की. उन्‍होंने समाज में हो रहे बदलावों पर भी बात की. इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि लोगों को सनातन धर्म की महत्वता और भारतीय समाज में इसे फिर से स्थापित करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया जाए. कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने भारत के इतिहास और उसकी सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने की बात की.

यह भी पढ़िए: Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय की देश के पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत से बातचीत- VIDEO

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago