IND vs ENG 3rd ODI: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को आखिरी मुकाबले में 142 रनों से हराकर क्लीन स्वीप किया. यह मैच बुधवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.
भारतीय टीम ने इस सीरीज में पहले दो मुकाबले 4-4 विकेट से जीते थे, जबकि तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 142 रनों से हराया. इससे पहले, भारत ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया था. 13 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया, हालांकि इस बार सीरीज सिर्फ तीन मैचों की थी.
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रनों का लक्ष्य रखा है. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन उपकप्तान शुभमन गिल ने करियर का सातवां शतक जड़कर टीम को संभाला. उन्हें विराट कोहली (52 रन) और श्रेयस अय्यर का साथ मिला (78 रन), जिससे भारतीय टीम 50 ओवरों में 357 रन बनाने में सफल रही.
इसे भी पढ़ें- King Kohli ने रचा विराट इतिहास, चकनाचूर हुआ मास्टर ब्लास्टर का ये ‘महारिकॉर्ड’
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से)
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 357 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 34.2 ओवर में 214 रन पर सिमट गई और भारत ने यह मैच 142 रनों से जीत लिया.
इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 38-38 रन बनाए. बेन डकेट ने 34, जो रूट ने 24 और फिल सॉल्ट ने 23 रन का योगदान दिया.
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को भी 1-1 सफलता मिली.
इस शानदार जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर अपनी दबदबा कायम किया और वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया.
इसे भी पढ़े- Shubman Gill का ऐतिहासिक कारनामा, सबसे तेज 2500 रन बनाकर हाशिम अमला को पीछे छोड़ा
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…