खेल

मैनचेस्टर टेस्ट मैच ड्रॉ होने का बाद भी टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए कई ‘World Record’, टूटे 8 बड़े कीर्तिमान

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त किया. इसी के साथ टीम इंडिया के नाम World Record दर्ज हो गया. भारत एक ही टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार 350+ रनों का आंकड़ा छूने वाला देश बन गया है.

इस मामले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने ही घर पर साल 1920-21 में इंग्लैंड के विरुद्ध एक ही टेस्ट सीरीज में छह बार 350+ रन बनाए.

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ साल 1948 और 1989 में खेली गई सीरीज में इस कारनामे को दोहराया. दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में छह-छह दफा 350+ रन बनाए.

इंग्लैंड की पहली पारी में धमाकेदार बैटिंग, भारत को करना पड़ा संघर्ष

भारत ने लीड्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 471 और 364 रन बनाए थे. इसके बाद एजबेस्टन में टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जबकि अगली इनिंग 427/6 के स्कोर पर घोषित की.

टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 387 रन जोड़े, जबकि अगली पारी में 170 रन पर सिमट गई. चौथे टेस्ट की पहली पारी में 358 रन बनाने के बाद भारत ने दूसरी इनिंग में चार विकेट खोकर 425 रन बनाए.

मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की बात करें, तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जमाए. विपक्षी टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक पांच शिकार किए.

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बना दिए. मेजबान टीम की ओर से जो रूट ने 150, जबकि बेन स्टोक्स ने 141 रन टीम के खाते में जोड़े. रवींद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक चार शिकार किए.

अब लंदन टेस्ट पर टिकी हैं भारतीय टीम की निगाहें

इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर शानदार लीड थी. फैंस को डर था कि भारत को पारी के अंतर से हार का सामना न करना पड़े, लेकिन केएल राहुल (90), शुभमन गिल (103) ने 188 रन की साझेदारी करते हुए मेहमान टीम को संभाला.

इसके बाद रवींद्र जडेजा (107) ने वाशिंगटन सुंदर (101) के साथ पांचवें विकेट के लिए 203 रन की अटूट साझेदारी करते हुए मुकाबला ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई. अब दोनों देशों के बीच लंदन में 31 जुलाई से पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाना है, जिसमें भारत के पास सीरीज ड्रॉ करवाने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें- India-England Test: रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतक से भारत ने मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कराया

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

57 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago