खेल

IND vs NZ 1st Test: किस्मत के मारे निकले Rishabh Pant, यह अनचाहा रिकॉर्ड चिपक ही गया, Dhoni भी नहीं रहे अछूते

IND vs NZ 1st Test: एक रन की कीमत क्या होती है, इसका असली मर्म ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से ज्यादा शायद ही कोई समझ पाए. यह पीड़ा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. जब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन केवल एक रन से अपने सातवें टेस्ट शतक से चूक गए. टिम साउदी ने पंत को 99 के स्कोर पर आउट कर दिया, और यह वह क्षण था जो उन्हें आने वाले कई दिनों तक बेचैन रखेगा. शतक से महज एक रन दूर रह जाना किसी भी खिलाड़ी के लिए अत्यंत कष्टदायक होता है, और यह दर्द पंत के चाहने वालों ने भी महसूस किया.

लेकिन यह केवल निराशा की बात नहीं है, पंत का इस प्रकार से आउट होना उन्हें टेस्ट इतिहास में एक अनचाहे क्लब का सदस्य बना गया है. 147 साल के लंबे टेस्ट इतिहास में सिर्फ चार विकेटकीपर ऐसे हैं जो 99 के स्कोर पर आउट हुए हैं. अब पंत भी इस दुर्भाग्यपूर्ण सूची का हिस्सा बन गए हैं.

धोनी भी नहीं बच सके इस रिकॉर्ड से

ऋषभ पंत अकेले नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ हो. उनके आदर्श और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस अनचाहे रिकॉर्ड से नहीं बच सके. साल 2012 में नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए धोनी भी 99 के स्कोर पर आउट हुए थे. यह क्षण उनके चाहने वालों के लिए भी दुखद था, क्योंकि धोनी ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, लेकिन इस एक रिकॉर्ड ने उनके करियर में भी जगह बना ली.

अन्य विदेशी विकेटकीपर भी हुए शिकार

धोनी और पंत के अलावा, दो विदेशी विकेटकीपर भी इस कड़वे अनुभव से गुजर चुके हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम साल 2005 में नेपियर में श्रीलंका के खिलाफ 99 पर आउट हुए थे. इसके अलावा, इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी 2017 में ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 99 पर आउट होकर इस लिस्ट में शामिल हो गए थे.


ये भी पढ़ें- IND vs NZ Day 4: भारत को करिश्माई गेंदबाजी तो न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 107 रनों की जरूरत


एक रन की कीमत, जो कभी भूल नहीं पाते

चाहे वह ऋषभ पंत हों, एमएस धोनी या फिर कोई अन्य विकेटकीपर, 99 पर आउट होने की पीड़ा शायद सबसे गहरी होती है. इस एक रन की कमी उनके करियर में एक अनचाहा यादगार बन जाती है, जिसे वे चाहकर भी भुला नहीं पाते. यही क्रिकेट की खूबसूरती और उसकी क्रूरता दोनों को एक साथ दिखाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

15 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

44 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago