खेल

IND vs NZ T20: कौन करेगा ओपनिंग? कीवियों के खिलाफ मुकाबले से पहले प्लेइंग 11 को लेकर माथापच्ची

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 नवंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. दोनों ही टीमें अपनी तैयारियों में लग गई है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत कौन करेगा.

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है. यहां पर टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज और फिर 3 वनडे मुकाबलों की श्रृंख्ला खेलनी है. इस दौरे पर टीम मैनेजमेंट ने कप्तान रोहित शर्मा उपकप्तान लोकेश राहुल और रन मशीन विराट कोहली को आराम दिया है. टीम की कप्तानी स्टार ऑलराउंटर हार्दिक पांड्या के हाथों में है. भारतीय टीम शुक्रवार को वेलिंगटन में होने वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 को लेकर माथातपच्ची कर रही है. कप्तान हार्दिक इस बात पर टीम के साथ चर्चा कर रहे हैं कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर  पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर किसे भेजा जाए.

ईशान किशन का कौन देगा साथ

टी20 विश्व कप के दौरान ही न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था. इस दौरे के लिए टीम में कई युवा चेहरों का शामिल किया गया है. इस सीरीज में ईशान किशन के बतौर ओपनर ही खेलने की संभावना है लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या और टीम प्रबंधक के सामने दूसरे ओपनर के तौर पर कई विकल्प मौजूद हैं. ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए टीम में शामिल शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक को दूसरे ओपनर के रूप में भेजा जा सकता है.

भारतीय टीम बुधवार से न्यूजीलैंड के मैदान पर प्रैक्टिस शुरु करेगी. राहुल द्रविड इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ नही हैं. ऐसे में टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी गई है. प्लेइंग 11 के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच वीवीएस लक्ष्मण के बीच चर्चा हो रही है.

भारत की टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 शेड्यूल

18 नवंबर पहला टी20-वेलिंगटन
20 नवंबर दूसरा टी20-टौरंगा
22 नवंबर तीसरा टी20-नेपियर

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago