नवीनतम

90 लाख की डिमांड किए, 55 लाख लिए… पार्षद का टिकट बेचने के आरोप में AAP विधायक के साले और PA गिरफ्तार

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल कथित तौर पर टिकट बेचने के आरोप में एंटी करप्शन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. AAP के विधायक  अखिलेश त्रिपाठी के साले ओम सिंह के साथ इनके करीबी शंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इन तीनों ने गोपाल खरी की पत्नी शोभा खरी को एमसीडी चुनाव में वार्ड नंबर 69 का टिकट देने का वादा कर रिश्वत लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट के लिए 90 लाख रुपये की मांग की थी. जिसमें से उसने 35 लाख रुपये अखिलेश पति त्रिपाठी को और 20 लाख रुपये अखिलेश के कहने पर वजीरपुर से विधायक राजेश गुप्ता को दे दिया है.

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने किया दावा

हालांकि इस मामले में आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि ओम सिंह, अखिलेश पति त्रिपाठी के साले नहीं हैं. AAP के सूत्रों की मानें तो ACB ने जिस शख्स गिरफ्तार किया है, वो AAP के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का साला नहीं है. लेकिन एसीबी की ओर से मिली जानकारी के मुतबिक ओम सिंह को अखिलेश पति त्रिपाठी का साला बताया गया है.

ACB ने मामले का किया खुलासा

बता दें कि एमसीडी चुनाव में अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट के लिए 90 लाख रुपये की मांग की थी. जिसमें से उन्होंने 35 लाख रुपये अखिलेश त्रिपाठी को और 20 लाख रुपये वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता को दिए है. बाकी के बचे 35 लाख रुपये टिकट मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी. लेकिन 12 नवंबर को जब गोपाल खरी के पत्नी का नाम लिस्ट में नहीं अया. तब 15- 16 नवंबर की रात ओम सिंह अपने साथी शंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी के साथ  गोपाल खरी के घर 35 लाख मे से 33 लाख रुपये वापस करने के लिए आया. तब एसीबी ने तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

–भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

36 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

40 minutes ago