नाराज ग्राम प्रधान पति तहसील की टंकी पर चढ़ा
Bulandshahar: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के देवली के ग्राम प्रधान पति ने मंगलवार दोपहर जमकर हंगामा किया. दरअसल खाद के खत्तों में इंटरलाकिंग सड़क बनाने का विरोध करते हुए ग्राम प्रधान पति सदर तहसील के पानी की टंकी पर चढ़ गया. प्रधान पति के टंकी पर चढ़ते ही मौके पर पुलिस और तहसील का स्टाफ जमा हो गया.
मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा.वहीं इस मामले में एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है. टीम बुधवार को गांव पहुंचकर जांच करेगी और एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
काजमपुर देवली के ग्राम प्रधान पति सदाकत ने बताया कि उसके गांव में ब्लॉक द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का निर्माण किया जा रहा है. आरोप है कि एक सप्ताह पहले उसने एसडीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सड़क को निर्धारित से अधिक चौड़ा बनाकर ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है. शिकायत पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भी भ्रमित करने का आरोप लगाया है.
लगातार कई बार शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को ग्राम प्रधान पति सदाकत ने प्रधान संगठन के अन्य पदाधिकारियों को बुलाया और तहसील के परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध करने लगा. प्रधान पति के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. तकरीबन 15 मिनट तक प्रधान पति ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और उनका मान मनोव्वल चलता रहा. जिसके बाद एसडीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रधान पति टंकी से नीचे आया.
बता दें कि प्रधान पति ने सड़क को निर्धारित से अधिक चौड़ी बनाने का आरोप लगाया है. इसके लिए तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया गया है. बुधवार को टीम मौके पर पहुंचकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…