खेल

Test series: 36 साल बाद भारत की धरती पर न्यूजीलैंड ने लहराया जीत का परचम, 8 विकेट से इंडिया को दी शिकस्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और भारतीय टीम सिर्फ 46 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी. यह भारतीय टीम का भारत में सबसे कम टेस्ट स्कोर था. दूसरी पारी में सरफराज खान, ऋषभ पंत, विराट कोहली द्वारा अच्छी कोशिशों के बावजूद भारतीय टीम पहली पारी के बेहद कम स्कोर से अंत तक उभर नहीं सकी.

 न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय धरती पर टेस्ट जीत हासिल की. इससे पहले उसने नवंबर 1988 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को 136 रनों से पराजित किया था. भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की ये तीसरी टेस्ट जीत रही.

भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए थे और चौथी पारी में न्यूजीलैंड को जीत के लिए मात्र 107 रनों का स्कोर दिया था. कीवी टीम ने यह स्कोर पांचवें और अंतिम दिन केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

विल यंग और रचिन रविंद्र की साझेदारी

अंतिम दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को जसप्रीत बुमराह ने बगैर खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था. इसके बाद दूसरे ओपनर डेवोन कॉन्वे को भी 17 रनों के निजी स्कोर पर इसी तरह से आउट कर दिया गया. इसके बाद विल यंग (48) और रचिन रविंद्र (39) के बीच बनी अटूट अर्धशतकीय भागीदारी ने न्यूजीलैंड की 8 विकेट से जीत सुनिश्चित की.

पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 8 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए. भारत ने चौथी पारी में अपने पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी के दौरान रचिन रवींद्र के शानदार शतक, कॉन्वे के 91 रन और निचले क्रम पर टिम साउदी द्वारा बनाए गए अहम 65 रनों की बदौलत 402 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

पहली पारी के लो स्कोर ने डुबोई लुटिया

वहीं भारत की ओर से पहली पारी के फ्लॉप शो के बाद दूसरी पारी में सरफराज खान ने शानदार 150 रनों की पारी खेली थी. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 105 गेंदों पर तेज 99 रन बनाए थे. इससे पहले रोहित शर्मा ने 52 और विराट कोहली ने 70 रनों का योगदान दिया था. एक समय भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 433 रन था. लेकिन निचले मध्यक्रम और निचले क्रम के सस्ते में ढहने के बाद भारतीय पारी सिर्फ 462 रनों पर ढेर हो गई थी.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test: किस्मत के मारे निकले Rishabh Pant, यह अनचाहा रिकॉर्ड चिपक ही गया, Dhoni भी नहीं रहे अछूते

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

46 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

47 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago