West Bengal Rape Case: पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्धमान जिले के काटोया में एक वरिष्ठ नागरिक को तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था. रविवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे. आरोपी को पॉक्सो एक्ट 2012 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.
पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी ने मेरी तीन साल की बेटी को बिस्कुट खिलाने के लिए अपने घर बुलाया. उसने इसका फायदा उठाकर मेरी बेटी का यौन शोषण किया. वह बहुत रोती हुई घर वापस आई और उसने मुझे बताया कि उसके साथ क्या हुआ है.
महिला ने घटना की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी तो वे भड़क गए. उनमें से कुछ लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसे उसके घर में बंद कर दिया. इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी.
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को भी जांच के लिए काटोया सब डिवीजन अस्पताल भेजा गया. पीड़िता अभी भी अस्पताल में निगरानी में है. हालांकि, उसकी हालत स्थिर है.
यह घटना अगस्त में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के विरोध में राज्य में जूनियर डॉक्टरों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हुई है.
बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल बलात्कार और हत्या की दो अन्य घटनाओं से हिल गया था. पहली दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई और दूसरी नादिया जिले के कृष्णा नगर में हुई थी.
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…