खेल

IND vs NZ: कोहली शतक से चूके, लेकिन बनाया विराट रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे, अगले मैच में टूटेगा सचिन का कीर्तिमान

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया. टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए 50 ओवर में 301 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्व कप्तान विराज कोहली (Virat Kohli ) ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह शतक से चूक गए. कोहली ने 91 गेंदों पर 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

विराट कोहली की पारी की हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की. इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की. गिल ने अर्धशतक जमाया, लेकिन 27वें ओवर में 56 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए. दोनों के बीच 77 रनों की अहम साझेदारी हुई. हालांकि विराट कोहली अपने शतक से चूक गए और 40 वें ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी पारी में कोहली ने 8 चौका और एक छक्का लगाया.

विराट कोहली ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. इस मैच में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया. संगकारा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,016 रन दर्ज हैं, जबकि कोहली इस पारी के बाद 28,068 रन बनाकर दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.


ये भी पढ़ें: पवन सिंह को क्यों लगता है काले कपड़ों से डर? ‘पावर स्टार’ ने खोला अपनी पर्सनल लाइफ का ये बड़ा राज


सचिन के रिकॉर्ड से बस इतने रन दूर विराट

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने कीवी टीम के खिलाफ 41 पारियों में 1,750 रन बनाए हैं. वहीं विराट कोहली अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 1,657 रन बना चुके हैं. यानी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट को 94 रनों की जरूरत थी, लेकिन इस मैच में वह 93 रन ही बना सके. अब उम्मीद है कि अगले मुकाबले में विराट कोहली यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

28 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

42 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago