IND vs PAK Asia Cup Handshake Controversy: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप मैच के बाद ‘हाथ ना मिलाना’ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना. यह विवाद तब शुरू हुआ जब 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी सूर्या और शिवम दुबे पाकिस्तानी टीम को नजरअंदाज करते हुए सीधे आगे बढ़ गए.
इस पूरे मामले को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा मुद्दा बना दिया है. PCB ने इस विवाद को आईसीसी (ICC) तक ले जाकर शिकायत दर्ज कराई है. बोर्ड का आरोप है कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने आचार संहिता (ICC Code of Conduct) और स्पिरिट ऑफ क्रिकेट (MCC Spirit of Cricket) का उल्लंघन किया. PCB ने मांग की है कि रेफरी को तुरंत एशिया कप से हटाया जाए. साथ ही, भारतीय टीम के खिलाफ एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से भी शिकायत की गई है.
इधर, जब मीडिया ने बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया से इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जो होना था हो गया. अब हमारा पूरा ध्यान टूर्नामेंट पर है. PCB जो करना चाहे करे, हमें अपने मैच खेलने हैं. इस पर और कुछ कहना नहीं है.’
यानी बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत इस विवाद में उलझने के बजाय खेल पर ध्यान देगा. वहीं, PCB को हार के बाद ‘हैंडशेक कंट्रोवर्सी’ को बड़ा मुद्दा बनाकर सामने लाने की कोशिश करते देखा जा रहा है.
भारत की पाकिस्तान पर 7 विकेट से जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा ‘हमने यह फैसला मिलकर लिया था. हम यहां केवल क्रिकेट खेलने आए हैं, लेकिन कुछ बातें खेल से ऊपर होती हैं. हम BCCI और सरकार के साथ खड़े हैं. यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 26 लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर जवानों को समर्पित है.’
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल, PCB ने ICC को दी बहिष्कार की धमकी
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…