खेल

IND vs SA: क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर पुजारा और रहाणे को न ले जाकर भारतीय टीम ने गलती कर दी?

India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को करारी शिकस्त दी. सेंचुरियन में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस तरह से टीम इंडिया का इतिहास रचने का सपना एक बार फिर से टूट गया. भारतीय टीम पिछले 31 साल से साउथ अफ्रीका की धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका था.

हालांकि, अब ऐसा नहीं हो पाएगा, क्योंकि भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज के पहले मैच को गंवा चुकी है. सेंचुरियन टेस्ट हारने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एक तरफ जहां रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचना हो रही है. वहीं दूसरी और टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं ले जाने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

चेतेश्वर पुजारा की जगह शुभमन गिल को मिली जगह

टेस्ट टीम से चेतेश्वर पुजारा को बाहर कर उनकी जगह पर शुभमन गिल को नंबर 3 पर उतारा गया. हालांकि, वह दोनों पारी में फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाकर आउट हुए. वहीं दूसरी पारी में 37 गेंदों में 26 रन बनाए. यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की उछाल वाली पिच पर चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज की कमी खली होगी. गिल के दोनों पारी में फ्लॉप होने के बाद से सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिरी चेतेश्वर पुजारा को क्यों इग्नोर किया गया?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुजारा का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका में चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 10 मैचों में 535 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो चेतेश्वर पुजारा ने 17 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 882 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है. चेतेश्वर पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवर के मैदान पर खेला था. जिसमें उन्होने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी 27 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. हाल के दिनों में चेतेश्वर पुजारा ने विजय हजारे ट्रॉफी में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी.

रहाणे भी साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर

अजिंक्य रहाणे की बात की जाय तो उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला था. पिछले पांच महीनों से रहाणे ने कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. अजिंक्य रहाणे साउथ अफ्रीका की उछाल वाली पिच पर असरदार साबित हो सकते थे, लेकिन उन्हें भी टीम में शामिल नहीं किया गया. साउथ अफ्रीका ने रहाने ने साल 2013 से लेकर 2022 के बीच 6 मैचों की 12 इनिंग में 402 रन बनाए हैं. इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहाणे का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने 13 मैचों में 884 रन बनाए हैं. जिसमें तीन शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका औसत 46.52 का है. ऐसे में अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के लिए मध्यक्रम में मजबूत कड़ी साबित हो सकते थे. अगर वह दूसरी पारी में होते तो विराट कोहली के साथ मिलकर भारत को संकट से उबार सकते थे. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी यह कहकर समर्थन किया की भारतीय टीम को अजिंक्य रहाणे की कमी खली.

क्रिकेट फैंस का कहना है कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जगह पर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम में शामिल किए जा सकते थे, तो भारत की हालत इतनी खराब नहीं होती. अब इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया अगले साल 3 जनवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी में जुटेगी. अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करती है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

4 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

5 hours ago