भारतीय महिला को पहले वनडे में मिली हार (सोर्स- बीसीसीआई वुमन)
India Women vs Australia Women 1st ODI: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से 89 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलने वाली फोएबे लिचफील्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
282 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोएबे लिचफील्ड ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एलिसे पेरी (75), बेथ मूनी (42), और ताहलिया मैकग्राथ ने 68 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से रेणुका सिंह, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली.
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन शुरुआत खराब रही. तीसरे ओवर में टीम को सैफाली वर्मा (1) के रूप में पहला झटका लगा. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 21 रन की पारी खेलकर बोल्ड हो गए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 रन ही बना पाए और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने सर्वाधिक 82 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए. ओपनर यास्तिका भाटिया 49 रनों की पारी खेली. दीप्ति शर्मा भी 21 रन बनाए. इस तरह से पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 282 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 283 रनों का टारगेट दिया.
ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने इनिंग और 32 रन से दी मात
जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक.
फोबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…