रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
India vs South Africa 1st test match: साउथ अफ्रीका ने भारत को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इनिंग और 32 रन से हरा दिया. बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी बहुत प्रभावी नजर नहीं आई. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में हार का कारण बताया. मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि इस मुकाबले को जीतने के लिए हम इस मैच में पर्याप्त नहीं नजर आए.
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि पहली पारी में केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें पर्याप्त स्कोर दिलाया, जहां से हम मैच में बने रह सकते थे, लेकिन गेंदबाजी में हम परिस्थितियों का पर्याप्त फायदा नहीं उठा सके.तीसरे दिन हमने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हमें अगर मैच जीतना है तो सामूहिक रूप से सभी को एक साथ आगे आना होगा और ऐसा करने में हम विफल रहे. पहले भी हम यहां आ चुके हैं. हम यह जानते हैं कि क्या उम्मीद करनी है और हर किसी की अपनी एक योजना होती है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने इनिंग और 32 रन से दी मात
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को यहां खूब चुनौती मिली और वो यहां की परिस्थितियों में पूरी तरह से नहीं ढ़ल पाए. यहां की पिच स्कोरिंग वाली थी और हमने उन्हें स्कोर करते देखा है, लेकिन हमें विपक्षी टीम की ताकत को समझने की जरूरत है. हमने पहली और दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी नहीं की, इसलिए अभी हम यहां पर खड़े हैं. तीन दिनों के भीतर खेल खत्म होना सही नहीं है, लेकिन केएल राहुल ने यह दिखाया कि हमें ऐसी पिच पर क्या करने की जरूरत है. हमारे कई गेंदबाज, जो पहले यहां पर नहीं आए हैं, मैं उनकी आलोचना नहीं करना चाहता. हमारे लिए संगठित होना बहुत ही महत्वपूर्ण है. अब हमें अगले टेस्ट के लिए तैयार रहने की जरूरत है.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…