खेल

IND VS SA: साउथ अफ्रीका का दमदार प्रदर्शन, सुपर-8 में भारत को 76 रन से मात

IND VS SA: भारत को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और भारतीय टीम 20 ओवर में पूरी टीम 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

भारतीय बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में नजर आए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. हालांकि एक छोर से शिवम दुबे ने संघर्ष जारी रखा और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा समर्थन नहीं मिला.

टीम इंडिया की बैटिंग हाइलाइट्स

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. पहले ही ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. अगले ओवर में मार्को जानसेन ने तिलक वर्मा को भी आउट कर दिया. कुछ ही समय में भारत ने दो अहम विकेट गंवा दिए.

सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा से पारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन अभिषेक फिर बड़ा स्कोर नहीं बना सके. पांचवें ओवर में जानसेन ने उन्हें 15 रन पर आउट कर दिया. पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 6 ओवर में 31 रन पर 3 विकेट था.

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 11 रन बनाकर आउट हो गए. 9वें ओवर में भारत ने किसी तरह 50 रन पूरे किए, लेकिन टीम लगातार दबाव में रही. सबसे बड़ा झटका 10वें ओवर में लगा, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57 रन पर 5 विकेट हो चुका था.

मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं कर सका. 15वें ओवर में केशव महाराज ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने एक ही ओवर में हार्दिक पांड्या (18 रन), रिंकू सिंह (0) और अर्शदीप सिंह को आउट कर दिया. इस ओवर ने भारत की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं.

शिवम दुबे ने जरूर संघर्ष किया और 42 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. पूरी टीम 19वें ओवर में 111 रन पर सिमट गई. इस हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3 से नीचे चला गया है. अब टीम को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. लुंगी एनगिडी ने 3 और बॉश ने 2 विकेट झटके.

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की शुरुआत क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्करम ने की, लेकिन दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक (6 रन) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके तुरंत बाद अर्शदीप सिंह ने मार्करम को पवेलियन भेज दिया. उस समय टीम का स्कोर महज 12 रन था. बुमराह ने अपना दूसरा शिकार रयान रिकेल्टन (7 रन) के रूप में किया और पावरप्ले के छह ओवरों में साउथ अफ्रीका का स्कोर 41/3 हो गया.

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की अहम साझेदारी हुई. ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन 13वें ओवर में शिवम दुबे ने उन्हें आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.


ये भी पढ़ें: PAK के पूर्व कप्तान बाबर आजम की धीमी बैटिंग पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- ‘इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं…’


मिलर ने आक्रामक अंदाज जारी रखा और 35 गेंदों में 63 रन बनाए. हालांकि 16वें ओवर में वरुण ने उनका विकेट लेकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. 18वें ओवर में अर्शदीप ने जानसेन को चलता किया, जबकि 19वें ओवर में बुमराह ने एक और विकेट झटक लिया. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की उपयोगी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago