Bharat Express DD Free Dish

PAK के पूर्व कप्तान बाबर आजम की धीमी बैटिंग पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- ‘इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं…’

Shoaib Akhtar On Babar Azam strike rate: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सवाल उठाए हैं. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद यह बयान चर्चा में है.

Shoaib Akhtar reaction on Babar Azam

Shoaib Akhtar On Babar Azam strike rate: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup) के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. मैच बिना टॉस के ही समाप्त घोषित किया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए. हालांकि मुकाबला नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का बयान चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने बाबर आजम (Babar Azam) की टी20 फॉर्म पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

बाबर का मौजूदा प्रदर्शन सवालों के घेरे में (Babar Azam strike rate) 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम (Babar Azam) का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. उन्होंने तीन पारियों में कुल 66 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 22 और स्ट्राइक रेट 115.78 रहा है, जिसे टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में औसत से कम माना जा रहा है. नीदरलैंड्स और भारत के खिलाफ मुकाबलों में बाबर की धीमी शुरुआत और गैर-जरूरी शॉट चयन ने टीम पर दबाव बढ़ाया, जिससे विपक्षी टीमों को मैच में बढ़त मिली. हाल ही में खत्म हुई बिग बैश लीग (Big Bash League) के दौरान भी बाबर चर्चा में रहे थे.

बाबर आजम पर भड़के शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar On Babar Azam) 

पाकिस्तानी टीवी शो ‘गेम ऑन है’ में शोएब अख्तर ने कहा कि ‘बाबर को खुद तय करना चाहिए कि क्या यह फॉर्मेट उनके अनुकूल है या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें खिलाना चाहती है तो उन्हें पावरप्ले के छह ओवर में बल्लेबाजी का पूरा मौका दिया जाना चाहिए. यह बहुत साधारण सी बात है, इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है.’


ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में ‘अजेय’ टीमों की जंग; अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्या का करारा जवाब, क्या दक्षिण अफ्रीका से फाइनल का बदला ले पाएगा भारत?


इस वर्ल्ड कप में बाबर नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने कहा कि पावरप्ले में कम स्ट्राइक रेट की वजह से बाबर को नंबर-4 पर उतारा जा रहा है. वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज का मानना है कि बाबर नंबर-4 के बजाय ओपनर या नंबर-3 पर ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read